Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

IND vs AUS: रोहित ने सिडनी टेस्ट से संन्‍यास लेने पर तोड़ी चुप्‍पी, बताई टेस्ट से हटने की वजह

by Tarun Bhardwaj • January 4, 2025
रोहित ने सिडनी टेस्ट पर तोड़ी चुप्‍पी

IND vs AUS: रोहित ने सिडनी टेस्ट से संन्‍यास लेने पर तोड़ी चुप्‍पी, बताई टेस्ट से हटने की वजह

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय ,नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे सिडनी टेस्ट में भारतीय खिलाडी रोहित शर्मा ने अपने खराब फॉर्म को देखते हुए टेस्ट से सन्यास लेने का फैसला किया था, जिसे लेकर उन्होंने अपने बयान दिया है। सिडनी में रोहित को प्लेइंग 11 में ना देखकर कयास लगाए जा रहे थे कि वह अब कभी भी टेस्ट से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि रोहित को कोच और मैनेजमेंट ने टीम से बाहर किया है। लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने इस सभी दावों को खारिज कर दिया है।

रोहित शर्मा ने साफ कर दिया है कि वह फिलहाल टेस्ट से संन्यास नहीं ले रहे हैं। इसके अलावा उन्हें पूरी उम्मीद है कि वह टेस्ट में वापसी करेंगे। बता दें, टीम इंडिया को अब अगली टेस्ट सीरीज जून में इंग्लैंड के खिलाफ खेलनी है। वहीं, इस सीरीज से पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी खेला जाएगा। टीम इंडिया इसके लिए क्वालीफाई कर पाएगी या नहीं, ये अभी तक साफ है। रोहित शर्मा ने ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा, ‘मैं सिर्फ इसलिए नहीं खेल रहा हूं क्योंकि मैं फॉर्म में नहीं था। जिंदगी हर रोज बदलती है और मुझे पूरा विश्वास है कि चीजें बदल जाएंगी।’

रोहित शर्मा ने आगे कहा, ‘मेरा खेल छोड़ने का कोई इरादा नहीं है। मैं सिर्फ इसलिए बाहर हूं क्योंकि मैं फॉर्म में नहीं हूं। आप नहीं जानते कि भविष्य में क्या होगा। मैं शायद स्कोर करना शुरू कर दूं, शायद नहीं भी कर सकूं लेकिन मुझे विश्वास है कि मैं वापसी भी कर सकता हूं। अभी रन नहीं आ रहे हैं, लेकिन इसकी गारंटी नहीं है कि 5 महीने बाद भी नहीं आएंगे। मैं कड़ी मेहनत करूंगा।’

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.