Thu, Jul 9th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

IND vs ENG 4th T20I: ब्रिस्टल में टीम इंडिया के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला; संजू सैमसन की हो सकती है वापसी

by Tarun Bhardwaj • July 9, 2026
A 'do-or-die' match for Team India in Bristol

IND vs ENG 4th T20I: ब्रिस्टल में टीम इंडिया के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला; संजू सैमसन की हो सकती है वापसी

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज यानी 9 जुलाई (गुरुवार) को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला जाना है। सीरीज में 0-2 से पीछे चल रही श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला ‘करो या मरो’ का हो चुका है। भारतीय समय अनुसार यह मैच रात 9:00 बजे शुरू होगा। टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला इसलिए भी बेहद अहम है क्योंकि यहां हार मिलते ही न सिर्फ सीरीज हाथ से निकल जाएगी, बल्कि भारतीय टीम को लगातार दूसरी द्विपक्षीय टी20 सीरीज में शिकस्त का सामना करना पड़ेगा। इससे पहले टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ भी 0-2 से हार झेलनी पड़ी थी।

संजू सैमसन की हो सकती है वापसी

सीरीज बचाने के दबाव के बीच कप्तान श्रेयस अय्यर और टीम मैनेजमेंट प्लेइंग-11 में बड़े और कड़े फैसले ले सकता है। खराब फॉर्म से जूझ रहे उप-कप्तान तिलक वर्मा को बीच सीरीज में प्लेइंग-11 से बाहर बैठना पड़ सकता है और उनकी जगह अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की वापसी लगभग तय मानी जा रही है।

गौरतलब है कि संजू सैमसन आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ रहे थे, इसके बावजूद इस सीरीज के पहले मैच के बाद उन्हें अगले दो मुकाबलों से बाहर रखा गया, जिसने काफी सुर्खियां बटोरीं। अब जब टीम इंडिया सीरीज गंवाने की कगार पर खड़ी है, तो मैनेजमेंट संजू के अनुभव और आक्रामक बल्लेबाजी पर दोबारा भरोसा जताने को तैयार है।

बैटिंग ऑर्डर में फेरबदल की संभावना

वैभव सूर्यवंशी के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उनका प्लेइंग-11 में बने रहना तय है, लेकिन संजू सैमसन की टीम में वापसी से बल्लेबाजी क्रम में बड़े बदलाव की संभावना जताई जा रही है। टीम मैनेजमेंट के सामने पहला विकल्प यह है कि वह संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी से ओपनिंग कराकर इन-फॉर्म बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजे।

वहीं दूसरे विकल्प के तहत अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की मौजूदा ओपनिंग जोड़ी को बरकरार रखते हुए संजू सैमसन को तीसरे नंबर पर उतारा जा सकता है। हालांकि, अभिषेक शर्मा इस सीरीज में भारत के सबसे आक्रामक और सफल बल्लेबाजों में से एक रहे हैं, इसलिए उनके ओपनिंग क्रम में किसी भी तरह का बदलाव करना टीम इंडिया के लिए एक बड़ा जोखिम भी साबित हो सकता है।

गेंदबाजी में बड़ा बदलाव

सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं, बल्कि गेंदबाजी विभाग में भी बदलाव के संकेत हैं। पिछले मुकाबलों में महंगे साबित हुए स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल की जगह वॉशिंगटन सुंदर को प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है। अक्षर ने पिछले मैच के 4 ओवरों में बिना कोई धार दिखाए 49 रन लुटाए थे और इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने उनकी गति को आसानी से पढ़ा है।

दूसरी ओर, वॉशिंगटन सुंदर न केवल पावरप्ले और मिडिल ओवर्स में किफायती गेंदबाजी का विकल्प देते हैं, बल्कि निचने क्रम में आकर टीम की बल्लेबाजी को भी गहराई प्रदान करते हैं। सुंदर भारत के लिए 61 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 51 विकेट चटका चुके हैं और उनके नाम 274 रन भी दर्ज हैं।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी की अग्निपरीक्षा

कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए यह दौरा अब तक किसी बुरे सपने जैसा रहा है। टीम आयरलैंड में सीरीज हार चुकी है और अब इंग्लैंड में भी साख दांव पर है। ऐसे में श्रेयस के सामने न सिर्फ एक संतुलित और विनिंग प्लेइंग-11 चुनने की चुनौती है, बल्कि मैदान पर खिलाड़ियों से उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन निकलवाने की भी भारी जिम्मेदारी होगी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 (4th T20I)

भारत: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और प्रिंस यादव।

इंग्लैंड: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और जोश टंग।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: PM Modi in Australia: ‘ऑस्ट्रेलियनसुपर’ भारत में करेगा 500 मिलियन डॉलर का बड़ा निवेश; PM मोदी ने किया फैसले का स्वागत

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

मथुरा में लगातार बारिश के बीच ऐतिहासिक जामा मस्जिद के गुंबद का हिस्सा ढहा ब्रिस्टल में आज टीम इंडिया के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला ‘ऑस्ट्रेलियनसुपर’ भारत में करेगा 500 मिलियन डॉलर का बड़ा निवेश ईरान में खामेनेई के जनाजे से पहले अमेरिका का बड़ा एक्शन ICC Ranking में नंबर-1 की कुर्सी पर ईशान किशन का जलवा बरकरार ट्रंप के एक बयान से शेयर बाजार में आया भूचाल ईरान-अमेरिका सीजफायर खत्म; रातभर भीषण हमलों के बाद डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एलान सौरव गांगुली के जन्मदिन पर ‘दादा’ का फर्स्ट लुक पोस्टर आउट