Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ 8 मैचों से बाहर हुए केएल राहुल

by Tarun Bhardwaj • January 10, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय ,नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच 22 जनवरी से पांच मैचों की टी20 सीरीज होनी है जिसमे केएल राहुल को इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज से आराम दिया जा सकता है।

भारत और इंग्लैंड के बीच 22 जनवरी से पांच मैचों की टी20 सीरीज होनी है। इसके बाद दोनों टीमें तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेंगी। फिर टीम 19 फरवरी से हाइब्रिड मॉडल की तर्ज पर होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेगी। केएल राहुल भले ही इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज का हिस्सा न हों, लेकिन वह 50 ओवर के प्रारूप में आठ टीमों के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध रहेंगे।

भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी टीम पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया और भारत अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा। समाचार एजेंसी पीटीआई ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के एक सूत्र के हवाले से बताया, केएल राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से ब्रेक मांगा है, लेकिन वह चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया, लेकिन राहुल उन कुछ बल्लेबाजों में से एक रहे जिन्होंने रन बनाए। वह 10 पारियों में 30.66 की औसत से 276 रन बनाकर भारत के लिए तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। सीमित ओवरों की टीम में जगह बनाने के लिए राहुल को ऋषभ पंत और संजू सैमसन जैसे विकेटकीपर बल्लेबाजों की चुनौती का सामना करना होगा।

केएल राहुल ने विजय हजारे ट्रॉफी के लिए कर्नाटक के मैचों से भी आराम मांगा था। कर्नाटक की टीम को इस हफ्ते क्वार्टर फाइनल मैच में हिस्सा लेना है। ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद हेड कोच गौतम गंभीर ने खिलाड़ियों की घरेलू क्रिकेट खेलने की इच्छा जताई थी और यह देखना दिलचस्प होगा कि राहुल रणजी ट्रॉफी के अगले दौर के लिए कर्नाटक टीम का हिस्सा होंगे या नहीं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.