Sat, Oct 3rd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

IND vs PAK, Asian Games 2026 Cricket Final: पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने जीता टॉस; वैभव सूर्यवंशी 15 रन बनाकर आउट

by Tarun Bhardwaj • October 3, 2026
Vaibhav Suryavanshi out for 15 runs

IND vs PAK, Asian Games 2026 Cricket Final: पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने जीता टॉस; वैभव सूर्यवंशी 15 रन बनाकर आउट

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज क्रिकेट फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हैं। इस गोल्ड मेडल मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

मैच की शुरुआत में एक खास वाकया भी देखने को मिला, जब टॉस के दौरान लाइव विजुअल्स में दोनों टीमों के कप्तानों को आपस में हाथ मिलाते हुए नहीं देखा गया। भारत ने इस खिताबी मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है, जबकि पाकिस्तान ने एक स्पिनर को टीम में शामिल किया है।

भारत को लगा पहला झटका; वैभव 15 रन बनाकर आउट

भारतीय पारी की शुरुआत धमाकेदार रही। दूसरे ओवर में सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने मिलकर पाकिस्तानी गेंदबाजों पर हमला बोलते हुए 24 रन बटोरे, जिसमें वैभव के दो शानदार छक्के और अभिषेक का एक छक्का व एक चौका शामिल रहा।

हालांकि, तीसरे ओवर में 28 के कुल स्कोर पर भारतीय टीम को पहला झटका लग गया। पाकिस्तानी गेंदबाज सैम अयूब ने वैभव सूर्यवंशी (15 रन, 9 गेंद, 2 छक्के) को विकेटकीपर उस्मान खान के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाया।

विकेट लेने के बाद सैम अयूब ने क्रीज पर ही गोद में बच्चा खिलाने का विवादित इशारा किया, लेकिन युवा बल्लेबाज वैभव ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और वे शांतिपूर्वक वापस लौट गए।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत:
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह।

पाकिस्तान:
साहिबजादा फरहान (कप्तान), माज सदाकत, उस्मान खान (विकेटकीपर), सैम अयूब, हसन नवाज, अब्दुल समद, अराफात मिनहास, अहमद दानियाल, साद मसूद, अबरार अहमद, सूफियान मुकीम।

लाइव स्ट्रीमिंग और ब्रॉडकास्ट की जानकारी

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे इस गोल्ड मेडल मैच का सीधा प्रसारण टेलीविजन पर किया जा रहा है। दर्शक टीवी पर Sony Sports 1 (इंग्लिश), Sony Sports 3 (हिंदी) और Sony Sports 4 (तमिल, तेलुगु, कन्नड़) चैनलों पर मुकाबला देख सकते हैं।

इसके अलावा, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग मोबाइल और डिजिटल यूजर्स के लिए Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराई गई है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Asian Games 2026: प्रणवी उर्स ने गोल्फ में स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास; कुमकुम मोहोद ने तीरंदाजी में जीता गोल्ड

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने जीता टॉस; वैभव सूर्यवंशी 15 रन बनाकर आउट Asian Games 2026 में प्रणवी उर्स ने गोल्फ में स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास 3 महीने से लापता बेटे अनुज की वापसी की मांग को लेकर केली कुंज आश्रम के बाहर परिजन का धरना भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया ‘दृश्यम 3’ में अजय देवगन की एक्टिंग और क्लाइमैक्स का चला जादू जेसन संजय की पहली फिल्म ‘सिग्मा’ रिलीज जन्मदिन पर लवलीना बोरगोहेन की स्वर्णिम सौगात; चीन की बाओ ज़ियी को हराकर जीता गोल्ड प्रधानमंत्री मोदी ने फ्लाईदुबई के जांबाज कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात