Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

India: भारत-अमेरिका ट्रेड डील की गूँज, NDA सांसदों ने विशाल माला पहनाकर किया पीएम मोदी का भव्य अभिनंदन

by Tarun Bhardwaj • February 3, 2026
NDA MPs gave a grand welcome to PM Modi by presenting him with a huge garland

India: भारत-अमेरिका ट्रेड डील की गूँज, NDA सांसदों ने विशाल माला पहनाकर किया पीएम मोदी का भव्य अभिनंदन

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच हुए ऐतिहासिक व्यापारिक समझौते (Trade Deal) ने देश की राजनीति और अर्थव्यवस्था में उत्साह का संचार कर दिया है। सोमवार रात राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ में भारी कटौती के ऐलान के बाद, आज यानी मंगलवार (3 फरवरी) को संसद परिसर में NDA संसदीय दल की बैठक एक ‘विजय सभा’ में तब्दील हो गई। जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हॉल में प्रविष्ट हुए, पूरा परिसर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों तथा तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

फूलों की माला और नारों के साथ ‘महा-स्वागत’

संसद के बजट सत्र के बीच आयोजित इस बैठक में प्रधानमंत्री का स्वागत किसी बड़े उत्सव की तरह किया गया। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने प्रधानमंत्री को एक विशाल फूलों की माला पहनाकर इस कूटनीतिक जीत की बधाई दी। इस अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा सहित एनडीए के तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे, जिन्होंने इस समझौते को भारत की वैश्विक व्यापारिक नीति का टर्निंग पॉइंट बताया।

पूरी वीडियो देखे 👇 https://www.instagram.com/uniquesamaynews/reel/DUSY41aCI3-/

किरेन रिजिजू का संबोधन

बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले कुछ समय में हुए व्यापारिक समझौतों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत ने न केवल अमेरिका, बल्कि यूरोपीय संघ (EU), यूएई, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, मॉरीशस और न्यूजीलैंड जैसे शक्तिशाली देशों के साथ भी ऐतिहासिक व्यापार समझौते किए हैं। ये समझौते इस बात का प्रमाण हैं कि दुनिया अब भारत की अर्थव्यवस्था और उसके नेतृत्व पर अटूट भरोसा करती है। इन समझौतों से न केवल निर्यात बढ़ेगा, बल्कि देश की जीडीपी को भी जबरदस्त गति मिलेगी।

ट्रंप का ऐलान और ‘मेड इन इंडिया’ की नई उड़ान

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस डील की पुष्टि करते हुए भारतीय सामानों पर टैरिफ को 50% से घटाकर 18% करने का बड़ा फैसला लिया है। एनडीए के नेताओं ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों को अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में वह पहचान और कीमत मिलेगी, जिसका भारत हकदार है। टैरिफ में इस कटौती से भारतीय लघु और मध्यम उद्योगों (MSME) को सीधा लाभ होगा।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Dehradun Bus Accident: कालसी में खाई में गिरी हिमाचल रोडवेज की बस; 3 यात्रियों की मौत, कई घायल

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.