Fri, Oct 30th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Breaking: एक दिन टला ‘INDIA’ ब्लॉक का जन-महाभियोग कार्यक्रम; अब कल मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर जुटेंगे विपक्षी नेता

by Tarun Bhardwaj • October 30, 2026
'INDIA' bloc's 'public impeachment' event deferred by one day

Breaking: एक दिन टला ‘INDIA’ ब्लॉक का जन-महाभियोग कार्यक्रम; अब कल मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर जुटेंगे विपक्षी नेता

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को आयोजित होने वाले दो बड़े सियासी कार्यक्रमों में से विपक्षी ‘इंडिया’ ब्लॉक के ‘जन-महाभियोग’ (मॉक महाभियोग) कार्यक्रम को खराब मौसम और बारिश के चलते एक दिन के लिए टाल दिया गया है।

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और चुनावी प्रक्रियाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर होने वाले इस कार्यक्रम के लिए विपक्षी दलों के तमाम नेता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर पहुंचने लगे थे, लेकिन अब यह आयोजन कल यानी शनिवार को किया जाएगा।

हालांकि, दूसरी तरफ ‘सिटिजन्स फॉर डेमोक्रेसी’ संगठन की ओर से ‘लोकतंत्र बनाम अराजकता’ विषय पर एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में मॉक पार्लियामेंट का आयोजन निर्धारित समय के अनुसार शुरू हो गया है।

क्या हैं कार्यक्रम के मुख्य मुद्दे ?

सिटिज़न्स फॉर डेमोक्रेसी के कार्यक्रम में SIR, EVM की कार्यप्रणाली, चुनाव आयोग की भूमिका, वोट चोरी के आरोप और लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता जैसे गंभीर विषयों पर गहन चर्चा हो रही है। वहीं, विपक्ष के ‘जन-महाभियोग’ का संचालन पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार करेंगी, जिनकी मदद के लिए समाजवादी पार्टी के एक सांसद मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम में 19 दलों के नेताओं को अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा।

अधिकांश नेताओं को पांच-पांच मिनट का समय दिया जाएगा, जबकि समाजवादी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के प्रतिनिधियों को दस-दस मिनट मिलेंगे। इस मंच पर उन लोगों को भी बुलाने की योजना है जिनके नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं। विपक्ष इसे केवल एक प्रतीकात्मक आयोजन न मानकर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के प्रति जनता की चिंताओं को उठाने का बड़ा मंच बता रहा है।

आगामी राजनीतिक गतिविधियां

इस पूरे घटनाक्रम के बीच राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। विपक्ष 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में एक बड़ी रैली करने की तैयारी में है, जिसके काट के रूप में बीजेपी शहर-शहर ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकाल रही है। इस पदयात्रा की कमान पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने संभाली है, जिसकी शुरुआत 28 अक्टूबर को दिल्ली के चांदनी चौक से की गई थी।

इसके साथ ही बिहार, गुजरात और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में भी बीजेपी द्वारा ऐसी यात्राएं निकाली जा रही हैं, जिसका मुख्य उद्देश्य विपक्ष के उन दावों को बेअसर करना है जिनमें चुनावी हार के लिए चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: PM-Kisan Nidhi Update: किसानों के लिए खुशखबरी! पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी; घर बैठे ऐसे चेक करें स्टेटस

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

खराब मौसम के चलते एक दिन टला ‘INDIA’ ब्लॉक का जन-महाभियोग कार्यक्रम किसानों के लिए खुशखबरी! पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी साध्वी इंदुलेखा ने भगवान बांके बिहारी जी के लिए रखा दूसरा करवाचौथ का व्रत; नंदगांव में खोला पारण मथुरा में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर से बदला मौसम का मिजाज दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर दिल्ली पुलिस का ट्रैफिक अलर्ट गूगल ने लॉन्च किया नया ‘जेमिनी 4 कार्बन’ एआई मॉडल Apple ने लॉन्च किया पहला टचस्क्रीन MacBook Pro यूपी में सरकारी नौकरी के लिए चरित्र सत्यापन के नियम हुए सख्त