Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

India News: देशभर में ईद और नवरोज की दोहरी रौनक; राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने सभी को दी शुभकामनाएं

by Tarun Bhardwaj • March 21, 2026
President Murmu and PM Modi extended Eid greetings to everyone

India News: देशभर में ईद और नवरोज की दोहरी रौनक; राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने सभी को दी शुभकामनाएं

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। रमजान के 30 पवित्र रोजों और इबादतों के दौर के बाद, जैसे ही आसमान में शव्वाल का चांद नजर आया, पूरा देश खुशियों और उल्लास के रंग में डूब गया। मस्जिदों से हुए ‘चांद रात’ के एलान के साथ ही फिजाओं में ‘ईद मुबारक’ की गूंज सुनाई देने लगी। लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी और आतिशबाजी के साथ अपनी खुशी का इजहार किया। साल 2026 की यह ईद आपसी प्रेम, सद्भाव और उत्सव का एक अनूठा संगम बनकर आई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर पोस्ट साझा करते हुए समस्त देशवासियों को ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि यह विशेष अवसर हमारे समाज में करुणा, भाईचारे और एकता की भावना को और अधिक प्रगाढ़ करे। उन्होंने सभी के उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की प्रार्थना भी की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी बधाई

राष्ट्रपति मुर्मू ने विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय को बधाई देते हुए कहा कि ईद-उल-फ़ित्र के मुबारक मौके पर सभी देशवासियों, विशेषकर मुस्लिम बहनों और भाइयों को हार्दिक बधाई। यह त्योहार आत्मसंयम, सेवा, परोपकार एवं वंचित वर्गों के प्रति दया का भाव रखने की सीख देता है। आइए इस अवसर पर हम समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाने का संकल्प लें।

नवरोज का उत्साह

ईद के साथ-साथ आज देश में नवरोज (पारसी नववर्ष) का त्योहार भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने पारसी समुदाय को नवरोज की बधाई देते हुए कहा कि यह नया साल सभी के जीवन में नई ऊर्जा, खुशियां और समृद्धि लेकर आए। नवरोज का यह संगम भारत की विविध संस्कृति और ‘अनेकता में एकता’ की मिसाल पेश कर रहा है।

बाजारों में रौनक और जामा मस्जिद का नजारा

दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद से लेकर मुंबई के मोहम्मद अली रोड और लखनऊ के अमीनबाद तक, हर तरफ रौनक दिखाई दे रही है। बाजारों में तिल धरने की जगह नहीं है, लोग सेवइयां, नए कपड़े और उपहारों की खरीदारी में जुटे हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच सामूहिक नमाज अदा की गई, जहां हजारों लोगों ने देश की तरक्की और अमन-चैन के लिए हाथ उठाए।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Breaking News: उत्तराखंड को मिले 5 नए चेहरे; खजान दास और मदन कौशिक समेत दिग्गज विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Maruti Brezza का नया Facelift मॉडल जल्द होगा लांच क्रिकेटर आकाश दीप ने अक्षिता राज संग रचाई शादी वेनेजुएला में हाई तीव्रता के दोहरे भूकंपो से मची भारी तबाही आईटी और मेटल शेयरों में भारी बिकवाली से सेंसेक्स 893 अंक टूटा टीम इंडिया की जर्सी देख भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी सीयूईटी यूजी का रिजल्ट घोषित लखनऊ अग्निकांड पर अभिनेता सोनू सूद का छलका दर्द Lionel Messi ने रचा इतिहास; वर्ल्ड कप में सर्वाधिक गोल करने वाले बने खिलाड़ी