यूनिक समय, नई दिल्ली। देश की आपातकालीन संचार व्यवस्था को अभेद्य बनाने की दिशा में आज एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) और दूरसंचार विभाग (DoT) मिलकर शनिवार, 2 मई 2026 को पूरे देश में सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का परीक्षण कर रहे हैं। इसके तहत करोड़ों नागरिकों के मोबाइल फोन पर एक साथ इमरजेंसी नोटिफिकेशन भेजा जाएगा। क्या होगा जब आपके फोन पर आएगा अलर्ट? इस 'सेल ब्रॉडकास्ट' टेस्ट के दौरान जब आपके मोबाइल स्क्रीन पर इमरजेंसी मैसेज फ्लैश होगा, तब आपका फोन बहुत तेज सायरन जैसी आवाज करेगा और उसमें झटके यानी वाइब्रेशन भी महसूस होंगे। हालांकि, अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नागरिकों को इससे घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह केवल एक सुरक्षा जांच है और कोई वास्तविक आपातकाल नहीं है। इस अलर्ट को प्राप्त करने के बाद आपको अपनी तरफ से कोई भी जवाब देने, कोई काम करने या किसी लिंक पर क्लिक करने की कोई आवश्यकता नहीं है। शुरुआत और समय सारणी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज इस अत्याधुनिक सिस्टम की आधिकारिक शुरुआत कर रहे हैं। आंध्र प्रदेश और कई अन्य हिस्सों में यह परीक्षण सुबह 11:15 बजे से दोपहर 12:15 बजे के बीच किया जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर सहित सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की राजधानियों में यह टेस्ट किया जा रहा है। देश के सीमावर्ती इलाकों (बॉर्डर एरिया) और उन राज्यों में जहाँ वर्तमान में चुनाव चल रहे हैं, वहाँ यह अलर्ट नहीं भेजा जाएगा। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में पुनर्मतदान (Re-polling) होने के कारण वहां इस 'सेल ब्रॉडकास्ट' टेस्ट को फिलहाल टाल दिया गया है। क्यों जरूरी है यह सिस्टम? इस तकनीक का मुख्य लक्ष्य बेहद कम समय में सटीक जानकारी पहुँचाना है। सुनामी, भूकंप, बाढ़ और आकाशीय बिजली गिरने जैसी स्थितियों में लोगों को तुरंत चेतावनी देना।गैस लीक या रसायनों के खतरे के समय नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए सचेत करना। इस सिस्टम के सक्रिय होने से संकट के समय हर नागरिक तक तुरंत और विश्वसनीय जानकारी पहुँचना सुनिश्चित होगा। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: West Bengal: सुप्रीम कोर्ट से TMC को बड़ा झटका; मतगणना में दखल देने से किया इनकार, चुनाव आयोग के फैसले को बताया सही [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]