Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

India News: राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नितिन नवीन ने भरा नामांकन; अमित शाह और राजनाथ सिंह बने प्रस्तावक

by Tarun Bhardwaj • January 19, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के संगठन में एक बड़े और युवा नेतृत्व का उदय हो गया है। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज विधिवत रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस ऐतिहासिक अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उनके प्रस्तावक बने, जो यह दर्शाता है कि नवीन को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का पूर्ण समर्थन प्राप्त है।

शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन

नामांकन प्रक्रिया के दौरान बीजेपी मुख्यालय में पार्टी की एकजुटता और ताकत का भव्य नजारा देखने को मिला। निवर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और सैकड़ों सांसद इस पल के साक्षी बने।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, 20 जनवरी को नितिन नवीन के नाम की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी। वह बीजेपी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। उनके निर्विरोध चुने जाने की पूरी भूमिका तैयार हो चुकी है।

पटना से दिल्ली तक का सफर

नितिन नवीन का राजनीतिक सफर काफी प्रभावशाली रहा है। 1980 में पटना में जन्मे नितिन, दिग्गज नेता दिवंगत नवीन किशोर सिन्हा के पुत्र हैं। 2005 में पिता के निधन के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और पटना पश्चिमी सीट से उपचुनाव जीतकर पहली बार विधायक बने। 2016 में उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया, जहाँ उन्होंने युवाओं को पार्टी से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई। वह 5 बार विधायक और 3 बार मंत्री रह चुके हैं। 2025 के विधानसभा चुनावों में उनके रणनीतिक कौशल को देखते हुए उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था।

क्यों खास है नितिन नवीन का चयन?

नितिन नवीन का चयन बीजेपी की उस रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिसमें पार्टी अनुभवी और युवा नेतृत्व के बीच संतुलन बनाना चाहती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की पसंद माने जाने वाले नवीन के कंधों पर आगामी विधानसभा चुनावों और 2029 के आम चुनावों के लिए संगठन को धार देने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। छत्तीसगढ़ और बिहार के हजारों कार्यकर्ता दिल्ली में इस ऐतिहासिक क्षण का जश्न मनाने के लिए जुटे हुए हैं।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: UP: अखिलेश के भाई प्रतीक यादव ने पत्नी अपर्णा से किया तलाक का ऐलान; बोले “ऐसी स्वार्थी महिला कभी नहीं देखी”

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.