यूनिक समय, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विकास में आज एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देहरादून में आयोजित एक विशाल जनसभा के दौरान ₹13,000 करोड़ की लागत से बने दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का भव्य उद्घाटन किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे। सहारनपुर में रोड शो और डाट काली मंदिर में पूजन उद्घाटन समारोह से पहले प्रधानमंत्री ने सहारनपुर में एक भव्य रोड शो किया, जहां उमड़े जनसैलाब ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद पीएम ने एक्सप्रेस-वे के ऊंचे खंड पर बने वाइल्डलाइफ कॉरिडोर की समीक्षा की और देहरादून के प्रसिद्ध डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश की समृद्धि की कामना की। एशिया का सबसे लंबा वाइल्डलाइफ कॉरिडोर आधुनिक इंजीनियरिंग का बेजोड़ नमूना माने जाने वाले इस प्रोजेक्ट के तहत 12 किलोमीटर लंबे एशिया के सबसे बड़े एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर और 340 मीटर लंबी सुरंग का निर्माण किया गया है, जिसकी मदद से दिल्ली से देहरादून के बीच का सफर 6 घंटे से घटकर अब मात्र 2.5 घंटे रह गया है। "राजमार्ग ही देश की भाग्य-रेखाएं हैं" - PM मोदी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "लोग हथेली की रेखाएं देखकर भविष्य बताते हैं, लेकिन हमारे एक्सप्रेसवे, रेल मार्ग और जल मार्ग ही विकसित भारत की असली भाग्य-रेखाएं हैं।" उन्होंने विश्वास जताया कि बाबा केदार के आशीर्वाद से यह तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा। पर्यटन और रोजगार को मिलेगी नई उड़ान प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि इस दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर प्रोजेक्ट ने न केवल हजारों श्रमिकों और इंजीनियरों को रोजगार दिया है, बल्कि यह उत्तराखंड के पर्यटन के लिए मील का पत्थर साबित होगा। दिल्ली-एनसीआर और यूपी के लोगों के लिए अब देहरादून और आसपास के पर्यटन स्थलों तक पहुंचना बेहद सुगम हो जाएगा, जिससे स्थानीय व्यापार में भी भारी तेजी आएगी। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: IPL 2026 Orange Cap: वैभव सूर्यवंशी से छिना ताज, हेनरिक क्लासेन बने नए ‘ऑरेंज कैप’ होल्डर; ईशान किशन ने भी लगाई लंबी छलांग [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]