Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

India News: गुवाहाटी में पीएम मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला; बोले “कांग्रेस अब ‘मुस्लिम लीगी माओवादी’ बन गई है”

by Tarun Bhardwaj • February 14, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के गुवाहाटी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। पुलवामा हमले की बरसी पर शहीदों को नमन करते हुए पीएम ने कहा कि आज का भारत अपनी सुरक्षा के लिए हर तरह से तैयार है और दुश्मनों को उनके घर में घुसकर जवाब देना जानता है। उन्होंने कांग्रेस को ‘MMC’ (मुस्लिम लीगी माओवादी कांग्रेस) की नई संज्ञा देते हुए जनता को इस ‘देश बांटने वाली सोच’ से सावधान रहने की अपील की।

पुलवामा की बरसी और भारत का पराक्रम

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत पुलवामा के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देकर की। उन्होंने भारत की बदलती सैन्य शक्ति का जिक्र करते हुए कहा गुवाहाटी में नई इमरजेंसी लैंडिंग स्ट्रिप का उद्घाटन केवल बुनियादी ढांचा नहीं, बल्कि नए भारत की सुरक्षा तैयारियों का प्रमाण है।

पीएम ने कहा कि पुलवामा के बाद भारत ने जो सजा दी, उससे दुनिया वाकिफ है और कुछ लोग आज भी उस डर से कांप रहे हैं। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारत की बढ़ती शक्ति का भी विशेष उल्लेख किया।

कांग्रेस पर ‘MMC’ का वार

पीएम मोदी ने कांग्रेस की वर्तमान विचारधारा को देश के लिए खतरनाक बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग भारत के टुकड़े करने का सपना देखते हैं और पूर्वोत्तर को अलग करने के नारे लगाते हैं, वे आज कांग्रेस के लिए ‘पूजनीय’ बन गए हैं।
पीएम ने कहा कि जिस तरह आजादी के वक्त मुस्लिम लीग ने देश बांटा, आज की कांग्रेस ‘मुस्लिम लीगी माओवादी’ बनकर फिर से वही साजिश रच रही है।
कांग्रेस के दशकों के शासन में असम बम, बंदूक, ब्लॉकचेड और कर्फ्यू की चपेट में रहा, जबकि भाजपा सरकार यहाँ शांति और विकास का संकल्प लेकर आई है।

तुष्टीकरण बनाम विकास की राजनीति

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि तुष्टीकरण की वजह से असम के विकास को वर्षों तक रोका गया। कांग्रेस ने असम को हमेशा सिर्फ वोट के चश्मे से देखा, जिससे केंद्र की योजनाएं यहाँ तक पहुंचने में दशकों लगा देती थीं।

पीएम ने तीखा सवाल किया कि जो दल भारत को एक राष्ट्र मानने से इनकार करता है और ‘मां भारती’ के नाम से परहेज करता है, वह कभी देश का भला नहीं कर सकता। मोदी ने अंत में कहा कि भाजपा और एनडीए के लिए पूर्वोत्तर ‘अष्टलक्ष्मी’ है और हमारा विजन इसे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाना है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: UP News: जनता दर्शन में सीएम योगी का कड़ा रुख; गलत रिपोर्ट लगाने वाले अफसरों पर होगी FIR

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.