Wed, Jul 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

India News: देश के 19 राज्यों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का रेड अलर्ट; IMD ने जारी की चेतावनी

by Tarun Bhardwaj • April 29, 2026
Red Alert for Heavy Rain and Hailstorm in 19 States of the Country

India News: देश के 19 राज्यों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का रेड अलर्ट; IMD ने जारी की चेतावनी

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच देशवासियों के लिए बड़ी चेतावनी और राहत दोनों की खबर जारी की है। आईएमडी के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण उत्तर-पश्चिम भारत समेत देश के कई हिस्सों में अगले 6 दिनों तक मौसम में भारी उथल-पुथल देखने को मिलेगी।

उत्तर भारत में आंधी, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों में 29 अप्रैल से 4 मई के बीच मौसम का दोहरा रूप दिखेगा।
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यो में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वही पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 29-30 अप्रैल और फिर 2-4 मई के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। राजस्थान में आज यानी 29 अप्रैल को भीषण धूल भरी आंधी चलने की चेतावनी है, जबकि पंजाब-हरियाणा में 50-70 किमी/घंटा की रफ्तार से तूफान आ सकता है।

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’

पूर्वोत्तर के राज्यों के लिए अगले चार दिन बेहद चुनौतीपूर्ण होने वाले हैं। अरुणाचल प्रदेश में 30 अप्रैल से 2 मई के बीच कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान है। असम, मेघालय और नागालैंड में 3 मई तक लगातार मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। प्रशासन ने लोगों को जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है। सिक्किम में आज 29 अप्रैल को यहाँ भी अत्यंत भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है।

बिहार-झारखंड में चक्रवाती हवाओं का अलर्ट

पूर्वी भारत में भी मौसम विभाग ने कड़े अलर्ट जारी किए हैं। बिहार और झारखंड में अगले दो दिनों (29-30 अप्रैल) तक 50-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से विनाशकारी हवाएं चल सकती हैं। झारखंड में ओले गिरने की प्रबल संभावना है, जिससे फसलों को नुकसान पहुँच सकता है। पश्चिम बंगाल और ओडिशा में अगले 6 दिनों तक आंधी-बारिश का दौर बना रहेगा।

दक्षिण और मध्य भारत

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। दक्षिण भारत में केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के आंतरिक हिस्सों में 30 अप्रैल से 2 मई के बीच भारी बारिश होगी। कर्नाटक में आज ओलावृष्टि (Hailstorm) हो सकती है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: SCO Summit: राजनाथ सिंह ने बिश्केक में पाकिस्तान को दी कड़ी चेतावनी; “आतंकवाद के केंद्रों को अब दंड से छूट नहीं”

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

मथुरा-वृन्दावन में बढ़ा यमुना का जलस्तर मथुरा में विवादित होर्डिंग्स पर भड़का आक्रोश सोनम वांगचुक का वज़न 8.5 किलो घटा; बिगड़ती सेहत देख भावुक हुआ बॉलीवुड JFK एयरपोर्ट और ABB से करार के बाद TCS के शेयरों में जबरदस्त तेजी चुनाव आयोग ने शुरू की SIR के तहत ऑनलाइन इन्यूमिरेशन फॉर्म जमा करने की सुविधा