Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

India News: होली पर वैष्णो देवी जाना हुआ आसान; रेलवे ने दी दो ‘होली स्पेशल’ ट्रेनों की सौगात

by Tarun Bhardwaj • February 14, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। होली के पावन त्यौहार पर माता वैष्णो देवी के दर्शन की इच्छा रखने वाले श्रद्धालुओं और घर जाने वाले यात्रियों के लिए उत्तर रेलवे ने बड़ी खुशखबरी दी है। भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे के जम्मू मंडल ने नई दिल्ली और वाराणसी से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के लिए ‘होली स्पेशल’ ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के संचालन से दिल्ली, यूपी, हरियाणा और पंजाब के यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने में आसानी होगी।

नई दिल्ली – श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्पेशल (04081/04082)

नई दिल्ली और श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन संख्या 04081/04082 दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ पंजाब और हरियाणा के यात्रियों के लिए यात्रा का एक बेहतरीन विकल्प साबित होगी।

ट्रेन नंबर 04081 आगामी 21 फरवरी से 8 मार्च तक प्रत्येक निर्धारित दिन पर नई दिल्ली स्टेशन से रात 11:45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 12:00 बजे कटड़ा पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन नंबर 04082 के रूप में यह गाड़ी 22 फरवरी से 9 मार्च तक कटड़ा से रात 9:20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10:00 बजे नई दिल्ली वापस पहुंचेगी।

अपनी यात्रा के दौरान यह स्पेशल ट्रेन पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी और उधमपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए श्रद्धालुओं को सुगम यात्रा की सुविधा प्रदान करेगी।

वाराणसी – श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्पेशल (04603/04604)

उत्तर प्रदेश के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वाराणसी से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच स्पेशल ट्रेन संख्या 04603/04604 के संचालन की घोषणा की गई है। ट्रेन नंबर 04603 आगामी 24 फरवरी से 8 मार्च के बीच वाराणसी से सुबह 5:00 बजे प्रस्थान करेगी और अपनी यात्रा पूरी कर अगले दिन सुबह 6:00 बजे कटड़ा पहुँचेगी।

इसी तरह वापसी के लिए ट्रेन नंबर 04604 को 22 फरवरी से 6 मार्च तक चलाया जाएगा, जो कटड़ा से शाम 6:15 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 7:00 बजे वाराणसी पहुँचेगी। यह ट्रेन अपने मार्ग में प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला कैंट, लुधियाना और जम्मू जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव करेगी, जिससे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को होली के अवसर पर यात्रा करने में आसानी होगी।

भीड़ से मिलेगी निजात

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, होली के दौरान नियमित ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट काफी लंबी हो जाती है। इन स्पेशल ट्रेनों का उद्देश्य यात्रियों को भीड़भाड़ से बचाना और उन्हें एक आरामदायक सफर प्रदान करना है। माता के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ त्योहार पर अपने घर जाने वाले प्रवासियों के लिए भी यह सेवाएं बेहद मददगार साबित होंगी।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Washington: कैरिबियन सागर में अमेरिकी सेना का भीषण प्रहार; ‘ड्रग बोट’ पर हमले में 3 की मौत

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.