Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Indian 2 Poster: ‘जो बदलाव चाहते हो वो…’, लोकसभा की वोटिंग के बीच कमल हासन ने शेयर किया धांसू पोस्टर

by Gunja Singh • May 20, 2024
Advertisement
Ad

Lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आज मुंबई में भी वोटिंग हो रही है। फिल्‍मी सितारों समेत मतदाता सुबह से लंबी-लंबी कतारों में लगकर अपना वोट डाल रहे हैं। इस बीच ही साउथ और हिंदी फिल्मों के सुपरस्टार एक्टर कमल हासन ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म इंडियन 2 का पोस्टर रिलीज किया है। इसे हिंदी में हिंदुस्तानी-2 के टाइटल के साथ रिलीज किया जाएगा।

 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कमल हासन जब भी दर्शकों के बीच आते हैं, तो हमेशा उनके सामने कुछ नया ही परोसते हैं। साल 2024 में भी हिंदी और साउथ सिनेमा के सुपरस्टार के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं।

वह एक तरफ जहां प्रभास-दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ में नजर आने वाले हैं, तो वहीं दूसरी तरफ उनकी दो बड़ी फिल्मों में इंडियन 2 और ठग लाइफ शामिल हैं।

कल्कि 2898 AD से भले ही अब तक कमल हासन का पोस्टर न आया हो, लेकिन उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘हिंदुस्तानी-2’ का पोस्टर रिलीज कर दिया है। उन्होंने अपनी आगामी फिल्म के पोस्टर को लोकसभा इलेक्शन के बीच शेयर करते हुए एक मैसेज भी शेयर किया है।

हिंदुस्तानी 2 के पोस्टर के साथ वोटिंग को लेकर कमल हासन ने कही ये बात

लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के मतदान में एक तरफ जहां सितारे मुंबई में अपना वोट डाल रहे हैं, तो वहीं इस बीच ही कमल हासन ने एस शंकर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हिंदुस्तानी-2’ का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लोगों से अपील की कि वह अपना वोट जरूर दें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.