Wed, Oct 21st, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Asian Games 2026: भारतीय एथलीट गुलवीर सिंह ने रचा इतिहास; एक ही सीजन में 3 मेडल जीतने वाले भारत के दूसरे एथलीट बने

by Tarun Bhardwaj • September 29, 2026
Indian athlete Gulveer Singh created history

Asian Games 2026: भारतीय एथलीट गुलवीर सिंह ने रचा इतिहास; एक ही सीजन में 3 मेडल जीतने वाले भारत के दूसरे एथलीट बने

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। भारत के स्टार धावक गुलवीर सिंह ने एशियन गेम्स 2026 में अपनी स्वर्णिम दौड़ जारी रखते हुए एक नया इतिहास रच दिया है। 29 सितंबर को आयोजित मेन्स 5000 मीटर रेस के फाइनल में गुलवीर ने कांस्य पदक (Bronze Medal) अपने नाम किया। इसके साथ ही वह मौजूदा एशियन गेम्स में कुल 3 मेडल जीतने वाले भारत के दूसरे एथलीट बन गए हैं। उनसे पहले केवल ‘उड़नपरी’ पीटी उषा ने 1986 के एशियन गेम्स में 4 व्यक्तिगत मेडल जीतने का रिकॉर्ड बनाया था।

5000 मीटर रेस में जीता ब्रॉन्ज

मेन्स 5000 मीटर के बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारतीय एथलीट गुलवीर सिंह ने 13 मिनट 32.75 सेकंड का बेहतरीन समय निकालते हुए तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता।

इस स्पर्धा में बहरीन के बिरहानु बाल्यू ने 13 मिनट 30.79 सेकंड का समय लेकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। वहीं जापान के टोमोनोरी यामागुची ने 13 मिनट 31.43 सेकंड में रेस पूरी करके रजत पदक हासिल किया।

मौजूदा एशियन गेम्स में मेडल की हैट्रिक

5000 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने से पहले गुलवीर सिंह इस एशियन गेम्स में दो और पदक भारत की झोली में डाल चुके हैं। उन्होंने मेन्स 1500 मीटर में 3 मिनट 31.13 सेकंड के शानदार प्रदर्शन के साथ रजत पदक जीता था।

इसके साथ ही मेन्स 10000 मीटर में उन्होंने 28 मिनट 29.38 सेकंड का समय दर्ज करते हुए रजत पदक हासिल किया था। गौरतलब है कि हांगझोऊ एशियन गेम्स में गुलवीर ने 10000 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था, जिसे इस बार उन्होंने रजत पदक में बदलकर अपनी टाइमिंग में बड़ा सुधार दर्ज कराया है।

अंतरराष्ट्रीय मंच पर लगातार चमक रहे हैं गुलवीर

एशियन गेम्स में इस ऐतिहासिक सफलता से पहले गुलवीर सिंह ने इस वर्ष की शुरुआत में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games) में भी दो पदक अपने नाम किए थे। वहां उन्होंने 10,000 मीटर में रजत और 5,000 मीटर में कांस्य पदक जीता था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गुलवीर का यह प्रदर्शन भारतीय एथलेटिक्स के लिए एक बड़ी उपलब्धि बनकर उभरा है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Tech: Oppo K14 Plus भारत में लॉन्च; 8,000mAh बैटरी और 144Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ मिलेंगे फ्लैगशिप फीचर्स

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

दिल्ली हाईकोर्ट में CJP नेताओं की याचिका पर हुई अहम सुनवाई अभिनेता टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा; चार नए आरोपी गिरफ्तार मथुरा रिजर्व पुलिस लाइन में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ आते ही QIB कैटेगरी में मची जोरदार होड़; मिनटों में हुआ फुल सब्सक्राइब जिम्बाब्वे के खिलाफ 91 रनों की तूफानी पारी खेलने के बाद भावुक हुई हरमनप्रीत कौर मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा; ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसा छोटा हाथी मथुरा के परिषदीय स्कूलों का बदला समय; कल से सुबह 9 से 3 बजे तक चलेंगे विद्यालय 25 हजार की इनामी मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार; बहन और ड्राइवर भी हिरासत में