Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

भारत सरकार ने ईरान में फंसे भारतीयों के लिए बनाया कंट्रोल रूम, जारी किए हेल्पलाइन नंबर

by Arpita Singh • June 17, 2025
कंट्रोल रूम

भारत सरकार ने ईरान में फंसे भारतीयों के लिए बनाया कंट्रोल रूम, जारी किए हेल्पलाइन नंबर

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। ईरान और इजराइल के बीच जारी संघर्ष के कारण हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं। इन अस्थिर परिस्थितियों में भारत सरकार ने अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। विदेश मंत्रालय ने दिल्ली में विशेष कंट्रोल रूम की स्थापना की है, जो 24 घंटे काम करेगा। कंट्रोल रूम के साथ ही कई हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी भी सार्वजनिक की गई हैं ताकि लोग अपने प्रियजनों की जानकारी प्राप्त कर सकें।

भारत सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर

  • टोल फ्री: 1800118797
  • अन्य नंबर: +91-11-23012113, +91-11-23014104, +91-11-23017905
  • व्हाट्सएप: +91-9968291988
  • ईमेल: situationroom@mea.gov.in

तेहरान स्थित भारतीय दूतावास की आपातकालीन सेवाएं

  • सिर्फ कॉल के लिए: +98 9128109115, +98 9128109109
  • व्हाट्सएप नंबर: +98 901044557, +98 9015993320, +91 8086871709
  • बंदर अब्बास: +98 9177699036
  • ज़ाहेदान: +98 9396356649
  • ईमेल: cons.tehran@mea.gov.in

भारत ने ईरान में फंसे नागरिकों को सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इस पहल के तहत, पहला समूह जिसमें लगभग 100 भारतीय नागरिक शामिल थे, सोमवार रात सड़क मार्ग से आर्मेनिया पहुंचाया गया। यह रेस्क्यू मिशन भारत और ईरान के बीच उच्चस्तरीय राजनयिक संवाद के बाद संभव हो पाया है।

भारत सरकार का यह कदम, अपने नागरिकों की सुरक्षा और कल्याण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे इन आधिकारिक माध्यमों के जरिए संपर्क में रहें और अफवाहों से बचें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.