Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

इंडिगो की फ्लाइट को मिली बम की धमकी, नागपुर में कराई गयी इमरजेंसी लैंडिंग

by Arpita Singh • June 17, 2025
इंडिगो फ्लाइट

इंडिगो की फ्लाइट को मिली बम की धमकी, नागपुर में कराई गयी इमरजेंसी लैंडिंग

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। कोच्चि से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट को आज नागपुर के डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बम की धमकी मिलने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। फ्लाइट संख्या 6E 2706 को सुबह करीब 9:20 बजे केरल के कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए उड़ान भरने के कुछ देर बाद यह धमकी मिली।

सुरक्षा कारणों से विमान को नागपुर एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया, जहां सभी यात्री सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिए गए। इंडिगो एयरलाइन अधिकारियों के अनुसार, बम की धमकी मिलने के बाद विमान को तत्काल सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत लैंड कराया गया और बीडीडीएस (Bomb Detection and Disposal Squad) ने विमान की गहन तलाशी शुरू की।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) और स्थानीय पुलिस इस मामले की जांच कर रहे हैं, जबकि हवाई अड्डे पर सुरक्षा को और सख्त कर दिया गया है। इस घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है और फिलहाल जांच जारी है।

यह घटना एक दिन पहले की गई एयर इंडिया की दो तकनीकी समस्याओं के बाद सामने आई है। हाल ही में एक एयर इंडिया फ्लाइट को इंजन की खराबी के कारण कोलकाता में आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी थी, जबकि दूसरी उड़ान को हांगकांग वापस लौटना पड़ा था।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.