Sat, Jun 20th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

ब्रज संगीत विद्यापीठ के तत्वावधान में वादन व नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

by Arpita Singh • June 2, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। ब्रज संगीत विद्यापीठ के तत्वावधान में ब्रज कला केंद्र, मसानी में लोक कला से ओतप्रोत एक भव्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें लोक गायन, वादन व नृत्य की विविध विधाओं में प्रतिभागियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। इस आयोजन में न सिर्फ मथुरा से, बल्कि आगरा, गोवर्धन, भरतपुर, वृंदावन, हाथरस और कोसीकलां जैसे क्षेत्रों से भी कलाकारों ने भाग लिया।

ब्रज संगीत विद्यापीठ के तत्वावधान में प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्रदान किए गए। सीनियर गायन वर्ग में सलोनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, मिताली को द्वितीय स्थान मिला और तरुण वर्मा तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में अध्या ने प्रथम स्थान, देवासी चतुर्वेदी ने द्वितीय और दक्षता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें डॉ. राजेंद्र कृष्ण अग्रवाल, दीपक गोयल, राजेंद्र बंसल, वीरेंद्र गोयल, शालिनी शर्मा, मुकेश अग्रवाल, राजरानी अग्रवाल और गजेंद्र शर्मा जैसे विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत में राजीव इंटरनेशनल स्कूल के शिक्षकों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में ब्रज की प्रसिद्ध लोकगायिका श्रीमती माधुरी शर्मा, डॉ. मोनिका दीक्षित, श्वेता केसरी, सरिता शर्मा और चेतना शर्मा शामिल रहीं।

आयोजन की अध्यक्षता डॉ. राजेंद्र कृष्ण अग्रवाल ने की, जबकि संचालन की भूमिका रश्मि शर्मा और सीमा मिश्रा ने निभाई। प्रतियोगिता की संयोजिका और आयोजन की प्रमुख व्यवस्थापक ब्रज कला केंद्र की प्रबंधक श्रीमती शालिनी शर्मा रहीं।
इस अवसर पर बृजबाला शर्मा, सुनीता अग्रवाल, रुचि द्विवेदी, कौशिकी गौड़, गंगा रानी चतुर्वेदी, प्रीति चतुर्वेदी और ममता शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह आयोजन ब्रज क्षेत्र की लोक कलाओं को मंच प्रदान करने और नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सफल प्रयास सिद्ध हुआ।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.