Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

iPhone 17 का भारत में जल्द होगा ट्रायल प्रोडक्शन, Foxconn ने की तैयारी

by Arpita Singh • July 14, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। iPhone 17 सीरीज का निर्माण भारत में जल्द शुरू होने वाला है। Apple के प्रमुख सप्लायर Foxconn ने iPhone 17 की असेंबली के लिए ज़रूरी कंपोनेंट्स भारत मंगवा लिए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रायल प्रोडक्शन जुलाई के अंत तक शुरू हो सकता है, जबकि अगस्त में फाइनल प्रोडक्शन की शुरुआत होने की संभावना है।

iPhone 17 सीरीज को सितंबर 2025 में लॉन्च किया जाएगा, और इसके लिए Foxconn ने भारत में अपने प्लांट में तैयारियां पूरी कर ली हैं। नए आईफोन के लिए डिस्प्ले, कवर ग्लास, कैमरा मॉड्यूल और अन्य प्रमुख पार्ट्स पहले ही देश में पहुंच चुके हैं।

पहले ऐसी खबरें थीं कि भारत में काम कर रहे 300 से ज्यादा चीनी कर्मचारियों की वापसी के कारण प्रोडक्शन में देरी हो सकती है, लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जून में Foxconn ने चीन की Hon Hai Precision से करीब 10% कंपोनेंट्स मंगवाए हैं, जबकि बाकी पार्ट्स iPhone 14 और iPhone 16 मॉडल्स के स्टॉक से लिए गए हैं, जो वर्तमान में भारत से बड़े पैमाने पर एक्सपोर्ट किए जा रहे हैं।

Apple अब भारत को चीन के बाद एक प्रमुख निर्माण और निर्यात केंद्र के रूप में विकसित कर रहा है। विशेष रूप से अमेरिका में बेचे जाने वाले iPhones अब भारत में ही तैयार किए जा रहे हैं।

हाल के वर्षों में भारत से अमेरिका भेजे जाने वाले iPhone की संख्या में 219% तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। माना जा रहा है कि चीन पर बढ़ते व्यापारिक प्रतिबंधों और टैरिफ के चलते Apple का झुकाव अब भारत की ओर अधिक बढ़ गया है।

ये भी पढ़ें:- Youtube Monetization Update: 15 जुलाई के बाद YouTube से कमाई हो सकती है बंद! 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.