Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

iPhone हो सकता है महंगा? ट्रंप ने टिम कुक से कहा ‘भारत में बंद करें मैन्युफैक्चरिंग’

by Arpita Singh • May 15, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने Apple के सीईओ टिम कुक से अपील की है कि वे भारत में iPhone का उत्पादन बंद करें और अमेरिका में ही निर्माण करें। ट्रंप का कहना है कि भारत में कारोबार करना बेहद मुश्किल है और Apple को अपने उत्पाद अमेरिका में ही बनाना चाहिए।

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, कतर दौरे पर गए ट्रंप ने टिम कुक से भारत में iPhone प्रोडक्शन को लेकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि Apple के भारत में मैन्युफैक्चरिंग प्लान को लेकर उन्हें आपत्ति है और वे चाहते हैं कि उत्पादन केवल अमेरिका में हो।

Apple फिलहाल चीन में बड़े पैमाने पर iPhone बनाता है, लेकिन कोविड-19 और टैरिफ वॉर के चलते कंपनी वहां से अपना उत्पादन कम कर भारत जैसे देशों की ओर रुख कर रही है। भारत को लेकर Apple की बड़ी योजना है – कंपनी 2026 तक हर साल भारत में 6 करोड़ से ज्यादा iPhones बनाने की तैयारी कर रही है, जो मौजूदा उत्पादन क्षमता से करीब दोगुना है।

हालांकि, अगर ट्रंप का दबाव बढ़ा और Apple ने भारत में उत्पादन बंद किया, तो iPhone की कीमतों पर असर पड़ सकता है। फिलहाल ग्लोबल iPhone शिपमेंट का 28% हिस्सा चीन से आता है, लेकिन भारत की भूमिका तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में भारत में उत्पादन बंद होना Apple और उपभोक्ताओं – दोनों के लिए महंगा सौदा हो सकता है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.