यूनिक समय, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर के बेटे Arjun Tendulkar अपनी घातक गेंदबाजी को लेकर सुर्खियों में हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के ट्रेनिंग कैंप से वायरल हो रहे वीडियो ने फैंस और क्रिकेट पंडितों को हैरान कर दिया है। अर्जुन ने नेट्स में जिस तरह की सटीकता और रफ्तार दिखाई है, उसने आगामी 9 अप्रैल को केकेआर (KKR) के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए उनकी दावेदारी मजबूत कर दी है। नेट्स में मचाया तहलका वायरल वीडियो क्लिप्स में 26 वर्षीय अर्जुन तेंदुलकर अपनी यॉर्कर गेंदों से बल्लेबाजों का इम्तिहान लेते दिख रहे हैं। सबसे खास पल वह रहा जब अर्जुन ने लगातार 6 गेंदों पर 6 सटीक यॉर्कर फेंकी। लखनऊ के कप्तान और स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को अर्जुन की यॉर्कर का सामना करते समय अपना पैर बचाते हुए देखा गया। Arjun Tendulkar की इन घातक गेंदों के सामने अब्दुल समद भी संघर्ष करते नजर आए। सोशल मीडिया पर फैंस उनकी तुलना दुनिया के सर्वश्रेष्ठ यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह से कर रहे हैं। जिस तरह की 'टो-क्रशिंग' यॉर्कर बुमराह के लिए मशहूर है, वैसी ही झलक अब अर्जुन की गेंदबाजी में दिख रही है। मुंबई से लखनऊ तक का सफर अर्जुन तेंदुलकर लंबे समय तक मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे, लेकिन नवंबर 2025 में एक बड़ी ट्रेड डील के तहत उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने उनकी मौजूदा फीस 30 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। अब तक अर्जुन ने आईपीएल में कुल 5 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 3 विकेट हासिल किए हैं। इस सीजन में लखनऊ ने अब तक दो मैच खेले हैं, जिनमें उसे एक में जीत और एक में हार मिली है। गेंदबाजी में पैनापन लाने के लिए टीम मैनेजमेंट अब अर्जुन को प्लेइंग-11 में मौका देने पर गंभीरता से विचार कर रहा है। क्या Arjun Tendulkar को ईडन गार्डन्स में मिलेगा मौका? कोलकाता के ईडन गार्डन्स की पिच अक्सर तेज गेंदबाजों को शुरुआत में मदद देती है। अर्जुन की नई गेंद को स्विंग कराने की क्षमता और अब डेथ ओवर्स के लिए तैयार की गई उनकी 'यॉर्कर' उन्हें केकेआर के खिलाफ एक बड़ा हथियार बना सकती है। फैंस यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि क्या कप्तान पंत उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें डेब्यू कैप सौंपेंगे। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Nagpur: दोसर भवन चौक पर भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद होने से हड़कंप; जाँच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]