Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का ‘बल्ला’ या ‘AI चिप’? पाकिस्तानी दिग्गज के आरोपों पर 15 साल के धुरंधर ने दिया करारा जवाब

by Tarun Bhardwaj • April 29, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल रहे 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्रदर्शन से पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। मैदान पर चौके-छक्कों की बरसात करने वाले वैभव अब अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने बल्ले में AI चिप लगे होने के दावों पर पाकिस्तानी पूर्व खिलाड़ी की बोलती बंद कर दी है।

पाकिस्तानी दिग्गज ने उठाए थे सवाल

वैभव सूर्यवंशी के बेखौफ अंदाज और 360 डिग्री शॉट्स को देखकर पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी नौमान नियाज ने एक टीवी शो पर विवादित बयान दिया था। नियाज ने कहा था
“जरा सोचिए, ये लड़का कौन है? इसके बल्ले की जांच कराइए। जैसे वाडा डोपिंग टेस्ट करता है, वैसे ही इसके बल्ले को लैब में भेजिए। शायद इसने अपने बल्ले में AI चिप का इस्तेमाल किया होगा, क्योंकि इसके शॉट्स का आर्क अविश्वसनीय है।”

वैभव का करारा जवाब

पंजाब किंग्स के खिलाफ धमाकेदार पारी खेलने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने वैभव का एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें जब उनसे AI चिप के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बड़ी मासूमियत और आत्मविश्वास के साथ जवाब देते हुए कहा कि “भगवान ने लगाया है। ऊपर ही (भगवान ने) बोला था कि बैट में तुम्हारे कुछ लगा के दे रहा हूं और मैं बस उसी का इस्तेमाल कर रहा हूं।”

पंजाब किंग्स के खिलाफ बरपाया कहर

पंजाब किंग्स के खिलाफ हुए मुकाबले में वैभव ने एक बार फिर साबित किया कि वह इस सीजन के सबसे खतरनाक बल्लेबाज हैं। उन्होंने महज 16 गेंदों में 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से 43 रन बनाए। इस पारी के दम पर वैभव ने एक बार फिर इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष स्थान हासिल कर ‘ऑरेंज कैप’ पर कब्जा जमा लिया है।

167 गेंदों में बनाए 400 रन

वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच में इतिहास रचते हुए आईपीएल के 18 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। वैभव आईपीएल इतिहास में सबसे कम गेंदों में किसी सीजन में 400 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने यह कारनामा महज 167 गेंदों में कर दिखाया। इससे पहले यह रिकॉर्ड आंद्रे रसेल के नाम था, जिन्होंने साल 2019 में 188 गेंदों में 400 रन पूरे किए थे।

क्रिकेट जगत में वैभव का दबदबा

सिर्फ 15 साल की उम्र में दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों की लाइन-लेंथ बिगाड़ने वाले वैभव सूर्यवंशी ने यह साफ कर दिया है कि उनकी सफलता का राज कोई तकनीक या चिप नहीं, बल्कि उनकी कड़ी मेहनत और ‘गॉड गिफ्टेड’ टैलेंट है। राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव इस साल ‘ट्रम्प कार्ड’ साबित हो रहे हैं।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Tumbbad 2: ‘तुम्बाड 2’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान; सोहम शाह के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी मचाएंगे दहशत

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Delhi Fire Case: साकेत कोर्ट ने होटल मालिक को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा हैदराबाद के अमीरपेट में ‘हेलमेट बाजार’ में भीषण अग्निकांड पहले से ज्यादा बोल्ड हुआ फ्रंट डिजाइन और एक्सटीरियर लुक के साथ Toyota Innova Crysta लॉन्च विनेश फोगाट विवाद में WFI को सुप्रीम कोर्ट से झटका केरल में मानसून की धमाकेदार दस्तक, दिग्गज फिल्म निर्माता और पूर्व CBFC चीफ पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की उम्र में निधन कोसीकलां में 7 साल की बच्ची के साथ 30 साल के युवक ने की दरिंदगी मुजफ्फरपुर में प्राइवेट अस्पताल के ICU में आग लगने से 5 लोगों की मौत