यूनिक समय, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले सीजन में अभी काफी वक्त बाकी है, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सीएसके के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने खुलासा किया है कि एमएस धोनी आईपीएल में 'इम्पैक्ट प्लेयर' के तौर पर खेलने के बिल्कुल पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने खुद इस नए नियम के तहत मैदान पर उतरने से साफ इनकार कर दिया है। इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर धोनी का रुख अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए बद्रीनाथ ने बताया कि धोनी खुद को एक पूर्णकालिक (फुल-टाइम) विकेटकीपर और खिलाड़ी मानते हैं। धोनी का मानना है कि अगर वह मैदान में उतरेंगे तो पूरे 20 ओवर तक टीम के लिए भूमिका निभाएंगे, केवल कुछ ओवर की बल्लेबाजी के लिए इम्पैक्ट प्लेयर बनकर आना उन्हें पसंद नहीं है। हालांकि बद्रीनाथ का मानना है कि अगर धोनी इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलते हैं, तो इससे टीम को काफी मजबूती मिलेगी क्योंकि अब उनके लिए लंबे समय तक फील्डिंग करना आसान नहीं दिखता। IPL 2026 में एक भी मैच नहीं खेल सके थे धोनी उल्लेखनीय है कि आईपीएल 2026 के दौरान पैर की चोट से जूझने के कारण धोनी पूरी तरह अनफिट रहे और पूरे सीजन में एक भी मुकाबला नहीं खेल सके। वह डगआउट में टीम के साथ बने रहे, लेकिन मैदान पर नहीं उतर पाए। उस समय भी प्रशंसकों और विश्लेषकों का मानना था कि अगर धोनी पूरी तरह फिट नहीं हैं, तो उन्हें कम से कम इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में बल्लेबाजी के लिए उतरना चाहिए। इम्पैक्ट प्लेयर रूल के भविष्य पर BCCI का रुख दूसरी तरफ, आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर नियम के भविष्य को लेकर भी सस्पेंस बरकरार है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सभी 10 फ्रेंचाइजियों को पत्र लिखकर इस नियम की उपयोगिता पर उनकी राय मांगी है। कई भारतीय खिलाड़ियों और कप्तानों ने पहले भी इस नियम का विरोध करते हुए कहा है कि इससे ऑलराउंडरों के विकास पर असर पड़ रहा है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि आगामी सीजन में यह नियम बरकरार रहता है या नहीं। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बड़ा अपडेट; पीयूष गोयल ने रखी प्रिफरेंशियल टैरिफ की शर्त, सितंबर अंत में करेंगे अमेरिका दौरा ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]