Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

IPL Slapgate: श्रीसंत का बड़ा दावा; हरभजन सिंह ने “थप्पड़ कांड” पर बने विज्ञापन से कमाए 1 करोड़ रुपये

by Tarun Bhardwaj • April 25, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। क्रिकेट की दुनिया के सबसे चर्चित विवादों में से एक, 2008 का ‘थप्पड़’ (Slapgate) कांड एक बार फिर सुर्खियों में है। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज एस श्रीसंत ने दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। श्रीसंत ने न केवल हरभजन से सभी रिश्ते तोड़ लिए हैं, बल्कि उन्हें सोशल मीडिया पर भी ब्लॉक कर दिया है।

क्यों खराब हुए दोबारा रिश्ते?

श्रीसंत की नाराजगी की मुख्य वजह एक हालिया विज्ञापन (Advertisement) है, जिसमें हरभजन सिंह ने अभिनय किया है। श्रीसंत का आरोप है कि हरभजन ने 2008 की थप्पड़ वाली घटना का इस्तेमाल एक फनी विज्ञापन में किया और उससे करीब 80 लाख से 1 करोड़ रुपये कमाए। श्रीसंत ने मलयालम चैनल ‘मातृभूमि’ को बताया, “हरभजन ने मुझे फोन करके उस विज्ञापन को सोशल मीडिया पर शेयर करने और उसके बारे में लिखने को कहा था। यह मुझे बिल्कुल मंजूर नहीं था।”

“भाई मानता था, पर अब सब दिखावा है”

श्रीसंत ने इंटरव्यू के दौरान अपना दर्द साझा करते हुए कहा कि वे हरभजन को अपना बड़ा भाई मानते थे, लेकिन अब उन्हें लगता है कि सब कुछ सिर्फ एक दिखावा था। श्रीसंत ने कहा, “मेरा अब उस व्यक्ति से कोई नाता नहीं है। मैंने उन्हें इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया है। मेरे माता-पिता ने मुझे माफ करना सिखाया है, लेकिन भूलना नहीं। अगर आप भूल जाएंगे, तो सामने वाला फिर वही गलती दोहराएगा।” श्रीसंत ने यह भी आरोप लगाया कि हरभजन ने कई इंटरव्यू में उनकी बेटी के बारे में बात करके अपनी छवि ‘अच्छे इंसान’ की बनाने की कोशिश की, जो असल में केवल एक नाटक है।

क्या था 2008 का ‘थप्पड़ कांड’?

यह विवाद आईपीएल के पहले सीजन (2008) के दौरान हुआ था। किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के मैच के बाद हरभजन ने श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया था। मैदान पर श्रीसंत के रोते हुए फुटेज ने पूरे देश को चौंका दिया था। इस घटना के कारण हरभजन सिंह को पूरे आईपीएल सीजन के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था।

पुरानी माफी का कोई महत्व नहीं

हालांकि पिछले सालों में हरभजन सिंह ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा था कि श्रीसंत को थप्पड़ मारना उनके जीवन की सबसे बड़ी गलती थी। लेकिन श्रीसंत का कहना है कि जिस तरह से हरभजन ने अब इस घटना का आर्थिक लाभ उठाने के लिए ‘विज्ञापनों’ में इस्तेमाल किया है, उसके बाद उस पुरानी माफी का कोई मोल नहीं रह गया है। इस नए विवाद ने क्रिकेट प्रेमियों के बीच हलचल पैदा कर दी है, और फिलहाल हरभजन सिंह की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Akshay Kumar की बेटी नितारा से न्यूड फोटो की मांग करने वाला गिरफ्तार; 2025 में घटी थी यह घटना

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

बरसाने में नरदेव चौधरी और थाना प्रभारी के बीच तीखी नोकझोंक Delhi Fire Case: साकेत कोर्ट ने होटल मालिक को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा हैदराबाद के अमीरपेट में ‘हेलमेट बाजार’ में भीषण अग्निकांड पहले से ज्यादा बोल्ड हुआ फ्रंट डिजाइन और एक्सटीरियर लुक के साथ Toyota Innova Crysta लॉन्च विनेश फोगाट विवाद में WFI को सुप्रीम कोर्ट से झटका केरल में मानसून की धमाकेदार दस्तक, दिग्गज फिल्म निर्माता और पूर्व CBFC चीफ पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की उम्र में निधन कोसीकलां में 7 साल की बच्ची के साथ 30 साल के युवक ने की दरिंदगी