Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

6000mAh बैटरी वाला iQOO Z10 Lite हुआ लॉन्च, कीमत 10,000 रुपये से भी कम

by Arpita Singh • June 18, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। अगर आप कम बजट में एक नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार विकल्प बाजार में आ गया है। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी iQOO ने भारत में अपना नया बजट फोन iQOO Z10 Lite लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे खास बात है इसकी दमदार 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप।

iQOO Z10 Lite को तीन वेरिएंट्स में उतारा गया है। इसका बेस मॉडल 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत ₹9,999 रखी गई है। वहीं, 6GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट्स की कीमत ₹12,999 है। लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी ₹500 तक की बैंक छूट भी दे रही है। यह स्मार्टफोन 25 जून 2025 से अमेजन इंडिया पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

iQOO Z10 Lite के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

  • 6.74 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है।
  • फोन Android 15 बेस्ड Funtouch OS 15 पर चलता है।
  • इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जो बेहतर परफॉर्मेंस देता है।
  • यह फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, यानी यह धूल और पानी से भी काफी हद तक सुरक्षित रहेगा।
  • कैमरा सेटअप की बात करें तो पीछे की तरफ 50MP + 2MP का डुअल कैमरा मौजूद है, जबकि फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।
    फोन में दी गई 6000mAh की बैटरी लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए काफी है और यह 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कुल मिलाकर, iQOO Z10 Lite उन लोगों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बन सकता है जो कम कीमत में दमदार बैटरी, अच्छा कैमरा और लेटेस्ट फीचर्स वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.