Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

ईरान ने ट्रंप और इजरायल पर कसा तंज, कहा- ‘डैडी के पास भागने के अलावा कोई विकल्प नहीं था’

by Arpita Singh • June 28, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल पर तीखा तंज कसा है। शनिवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में अराघची ने कहा कि इजरायल को ईरान की मिसाइलों से बचने के लिए अपने “डैडी” यानी अमेरिका के पास भागना पड़ा। उन्होंने ट्रंप को सलाह दी कि यदि अमेरिका ईरान के साथ परमाणु समझौते के लिए बातचीत चाहता है, तो उसे ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल बंद करना होगा।

अराघची ने अपनी पोस्ट में चेतावनी दी कि अगर इजरायल ने कोई गलत कदम उठाया, तो तेहरान अपनी पूरी शक्ति का प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने कहा कि ईरानी जनता किसी भी प्रकार की धमकी या अपमान को सहन नहीं करती।

ईरानी विदेश मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर कोई और गलती करता है या भ्रम में रहता है, तो ईरान अपनी वास्तविक ताकत दिखाने में संकोच नहीं करेगा और तब दुनिया को पता चलेगा कि ईरान क्या कर सकता है।

यह तंज उस समय कसा गया जब ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु समझौते को लेकर बातचीत हो रही थी, लेकिन 13 जून को इजरायल द्वारा ईरान पर मिसाइल हमले के बाद इन वार्ताओं को रोक दिया गया था।

ये भी पढ़ें:- ट्रंप का बड़ा ऐलान, न्यूक्लियर परियोजनाओं के लिए ईरान को देंगे 30 बिलियन डॉलर 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.