Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

डिप्टी कमिश्नर गौरव गर्ग से मारपीट मामले में IRS अधिकारी योगेंद्र मिश्रा सस्पेंड

by Arpita Singh • June 4, 2025
IRS अधिकारी योगेंद्र मिश्रा

डिप्टी कमिश्नर गौरव गर्ग से मारपीट मामले में IRS अधिकारी योगेंद्र मिश्रा सस्पेंड

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। लखनऊ में इनकम टैक्स विभाग के दो वरिष्ठ अधिकारियों के बीच हुई मारपीट की घटना ने प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है। इस विवाद के केंद्र में रहे आईआरएस अधिकारी योगेंद्र मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है। उन्हें बंगाल-सिक्किम ज़ोन से संबद्ध किया गया है।

जानकारी के अनुसार, यह विवाद 29 मई को नरही स्थित आयकर कार्यालय में एक मीटिंग के दौरान हुआ था। इसी बैठक में मिश्रा और आयकर विभाग के डिप्टी कमिश्नर गौरव गर्ग के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि हाथापाई शुरू हो गई। आरोप है कि योगेंद्र मिश्रा ने गुस्से में पानी का गिलास उठाकर गौरव गर्ग पर फेंका, जिससे गर्ग की नाक से खून बहने लगा। घायल हालत में उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भी हस्तक्षेप किया और घटना की रिपोर्ट दर्ज की। यह भी सामने आया है कि इससे पहले मार्च में विभागीय क्रिकेट मैच को लेकर भी मिश्रा ने अधिकारियों के सामने आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया था।

गौरव गर्ग ने इस पूरी घटना को एक सुनियोजित हमला बताया है और कहा है कि मिश्रा ने जानबूझकर उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। उन्होंने आरोप लगाया कि मिश्रा ने गिलास के टुकड़े और पेपरवेट का इस्तेमाल किया।

दूसरी ओर, योगेंद्र मिश्रा ने भी अपने पक्ष में बयान दिया है। उनका कहना है कि उन्हें जानबूझकर झूठे मामले में फंसाया जा रहा है और इस साजिश के पीछे गर्ग और उनकी आईपीएस पत्नी रवीना त्यागी हैं। मिश्रा का दावा है कि उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।

इस विवाद ने न केवल विभागीय महकमे में चर्चा को जन्म दिया है, बल्कि प्रशासनिक कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं। मामले की जांच अभी जारी है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.