Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

इसरो ने जारी की चंद्रयान से ली गई तस्वीरें, बताया लैंडर की कर रहे जांच

by manish • August 22, 2023
Advertisement
Ad

नई दिल्ली। इसरो ने चंद्रयान-3 से ली गई ताजा तस्वीरें जारी की हैं। इसके साथ ही अपने मिशन मून को लेकर जानकारी दी है। इसरो ने कहा है कि लैंडर की जांच की जा रही है। सभी सिस्टम ठीक के काम कर रहे हैं।

इसरो ने ट्वीट कर बताया कि मिशन अपने तय समय के अनुसार बढ़ रहा है। सिस्टम की नियमित जांच चल रही है। विक्रम लैंडर सुचारू रूप से चंद्रमा पर उतरने के लिए आगे बढ़ रहा है। इसरो ने लिखा, “मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स (एमओएक्स) ऊर्जा और उत्साह से भरा हुआ है। चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग ऑपरेशन का सीधा प्रसारण 23 अगस्त को शाम 5 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा।”

 

 

इसरो ने कहा है कि यहां चंद्रमा की जो तस्वीरें दिख रही हैं उन्हें 19 अगस्त 2023 को 70 किमी की ऊंचाई से लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरा से लिया गया है। एलपीडीसी से ली गई तस्वीरों को चंद्रमा के रेफरेंस मैप से मिलाया जाता है। इससे पता चलता है कि लैंडर किस जगह पर है।

चंद्रयान-3 इतिहास रचने के करीब है।

बता दें कि इसरो इतिहास रचने के करीब है। चंद्रयान-3 बुधवार शाम करीब 6 बजे चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला है। यह मिशन सफल रहता है तो भारत चंद्रमा की सतह पर पहुंचने वाला दुनिया का चौथा देश होगा। इससे पहले यह कामयाबी सोवियत रूस, अमेरिका और चीन को मिली है। अभी तक कोई भी देश चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर नहीं पहुंच पाया है। भारत ऐसा कारनामा करने वाला पहले देश बनने जा रहा है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.