Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

महाराष्ट्र और झारखंड में रुझानों के बीच भाजपा मुख्यालय में छानी जा रही जलेबी

by Tarun Bhardwaj • November 23, 2024
Advertisement
Ad

यूनिक समय ,नई दिल्ली। महाराष्ट्र और झारखंड दोनों ही राज्यों में विधानसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव संपन्न हो गए हैं। महाराष्ट्र में कुल 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को एक ही चरण में चुनाव हुए थे। वहीं, झारखंड में कुल 81 विधानसभा सीटों के लिए 2 चरणों में 13 और 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी। अब दोनों ही राज्यों के चुनाव के परिणाम 23 नवंबर को सामने आ रहे हैं। चुनाव परिणाम के रुझानों के बीच भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली स्थित मुख्यालय पर जलेबियां छानी जा रही हैं।

महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा, शिवसेना और एनसीपी के गठबंधन ‘महायुति’ और कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (शरद चंद्र पवार) की महाविकास अघाडी के बीच है। दोनों ही गठबंधन चुनाव में अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। राज ठाकरे की मनसे और प्रकाश आंबेडकर की वंचित बहुजन अघाडी समेत कुछ अन्य दल भी चुनाव मैदान में हैं। वहीं, दूसरी ओर झारखंड में मुख्य मुकाबला जेएमएम, कांग्रेस, राजद के महागठबंधन और भाजपा, आजसु समेत अन्य दलों के गठबंधन NDA के बीच है।

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के परिणाम सामने आने लगे हैं। 9 बजकर 30 मिनट तक सामने आए रुझानों में महाराष्ट्र में महायुति आगे चल रही है और महाविकास अघाड़ी पीछे है। महाराष्ट्र में शुरुआती रुझान में भाजपा+ को बहुमत मिल गया है। वहीं, झारखंड में जेएमएम+ को रुझानों में बहुमत मिल चुका है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.