Tue, Sep 1st, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

जम्मू—कश्मीर: डोडा में सड़क दुर्घटना में 9 लोगों के मरने की आशंका

by Raju Chaurasia • October 28, 2021

जम्मू—कश्मीर: डोडा में सड़क दुर्घटना में 9 लोगों के मरने की आशंका

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर स्थित डोडा में एक सड़क दुर्घटना में 9 लोगों के मारे जाने की सूचना है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह ठथरी-डोडा मार्ग पर सुई गवारी में हुई सड़क दुर्घटना में कम से कम आठ से नौ लोगों की मौत हो गई है. वहीं 12 से अधिक घायल हो गए हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार मिनीबस ठथरी से डोडा की ओर जा रही थी। तभी चालक ने सुई गवारी में वाहन से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। घायलों को इलाज के लिए जीएमसी डोडा ले जाया गया. सेना और पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि राहत और बचाव अभियान शुरू हो चुका है। मौके पर एंबुलेंस की मौजूदगी के साथ फोर्स भी बड़ी संख्या में है। स्थानीय निवास भी रेस्क्यू में सुरक्षाबलों की मदद कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सड़क दुर्घटना पर दुःख जाहिर किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय के ट्विटर अकाउंट से किए गए ट्वीट के अनुसार पीएम मोदी ने कहा- ‘जम्मू-कश्मीर में डोडा के ठथरी के पास हुए सड़क हादसे से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि जो लोग घायल हुए हैं वे जल्द से जल्द ठीक हों।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.