Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में मुठभेड़ जारी, 1 कमांडर लेवल का आतंकी हुआ ढेर

by Arpita Singh • May 13, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच एक मुठभेड़ जारी है। इस अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने एक शीर्ष कमांडर स्तर के आतंकी को मार गिराया है, जबकि दो अन्य आतंकियों को चारों ओर से घेर लिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, यह मुठभेड़ शोपियां के शुकरू केलर वन क्षेत्र में तब शुरू हुई जब सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता जानकारी मिली। इसके बाद इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया। इसी दौरान आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाल लिया।

सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में इलाके की घेराबंदी को और सख्त किया गया है और अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। फिलहाल मुठभेड़ जारी है और दो आतंकी सुरक्षाबलों के घेरे में हैं।

इस ऑपरेशन को कश्मीर के पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले से जोड़कर देखा जा रहा है। सुरक्षाबलों ने इस हमले से जुड़े तीन आतंकियों की पहचान कर उनके पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर लगाए हैं ताकि आम लोग भी उनकी पहचान कर सकें और सूचना दे सकें।

सुरक्षा एजेंसियां घाटी में आतंकवाद के नेटवर्क को खत्म करने के लिए लगातार अभियान चला रही हैं। शोपियां में यह मुठभेड़ भी इसी रणनीति का हिस्सा है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.