Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में पांच दहशतगर्द ढेर

by Tarun Bhardwaj • December 19, 2024
Advertisement
Ad

यूनिक समय ,नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में गुरुवार तड़के सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। सेना के जवानों ने मुठभेड़ में पांच आतंकियों को मार गिराया। सेना के अधिकारियों ने पुष्टि करते हुए कहा कि पांच आतंकी ढेर हो गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबल ने संदिग्ध आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद बुधवार रात जिले के बेहीबाग इलाके के कद्दर में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। कुछ देर बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया। आतंकवादियों ने सुरक्षाबल पर गोलीबारी शुरू कर दी, इसके बाद सेना के जवानों ने जवाबी कार्रवाई की।

जवानों ने पांच आतंकियों को मार गिराया। वहीं, इस अभियान में सुरक्षाबल के दो जवान घायल हो गए। अधिकारी ने कहा कि पांच आतंकवादियों के शव बगीचों में पड़े हैं, लेकिन अभी तक उन्हें बरामद नहीं किया जा सका है।

भारतीय सेना की चिनार कोर ने अपने आधिकारिक एक्स पर कहा कि आतंकवादियों की मौजूदगी के संबंध में विशिष्ट खुफिया इनपुट के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त अभियान शुरू किया।जवानों की गतिविधि के बाद आतंकवादियों ने अंधाधुंध और भारी मात्रा में गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की।

मारे गए आतंकियों की हुई पहचान

यासिर जावेद
आदिल हजाम
मुश्ताक इट्टू
इरफान लोन
आसिफ शेख

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.