Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

जम्मू-कश्मीर: लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े दो हाइब्रिड आतंकियों ने किया सरेंडर

by Arpita Singh • May 29, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों को आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दक्षिण कश्मीर के बसकुचन इलाके में चलाए गए संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े दो हाइब्रिड आतंकियों ने सरेंडर कर दिया है।

पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त कार्रवाई में भारतीय सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ की 178 बटालियन और शोपियां के विशेष अभियान समूह (SOG) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विशेष खुफिया सूचना के आधार पर शुरू हुए इस घेराबंदी और तलाशी अभियान (CASO) के दौरान आतंकियों को सरेंडर के लिए मजबूर किया गया।

आत्मसमर्पण करने वाले आतंकियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। जब्त सामान में दो एके-56 राइफलें, चार मैगजीन, 102 जिंदा कारतूस (7.62×39 मिमी), दो ग्रेनेड, दो पाउच, 5400 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन, एक स्मार्टवॉच, दो बिस्किट पैकेट और एक आधार कार्ड शामिल है।

यह कार्रवाई ऐसे समय पर हुई है जब पाकिस्तान की ओर से सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देने की कोशिशें जारी हैं। सुरक्षाबलों ने एक बार फिर पाकिस्तान की साजिश को नाकाम करते हुए क्षेत्र में शांति बहाल रखने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.