Wed, Jun 24th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

जम्मू—कश्मीर: सेना के सर्च ऑपरेशन में दो आतंकी ढेर!

by manish • October 10, 2023
Advertisement
Ad

यूनिक समय।  इंडियन आर्मी और आतंकवादियों के बीच मंगलवार तड़के फिर से मुठभेड़ हो गई। जम्मू कश्मीर के शोपियां में कई घंटे से एनकाउंटर जारी है और दोनों तरफ से ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। अब तक मिली सूचना के अनुसार सेना ने कम से कम 2 आतंकवादियों को मार गिराया है और इलाके में बड़ा सर्च ऑपरेशन लांच कर दिया है। बताया जा रहा है कि मारे गए दोनों आतंकियों में 1 लश्कर का आतंकी था। फिलहाल इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

भारतीय सेना और आतंकियों के बीच शोपियां के अलशिपोरा में मुठभेड़ शुरू हुई। पुलिस और सेना के जवान मौके पर हैं। कश्मीर जोन पुलिस ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर की है और कहा कि आगे की सूचना मिलने पर अपडेट दिया जाएगा। वहीं सेना ने शोपियां के अलशिपोरा में सर्च आपरेशन शुरू किया है। सेना अब ड्रोन का भी सहारा ले रही है ताकि आतंकवादियों के हाइड आउट को पहचाना जा सके और उनका सफाया किया जा सके। हाल फिलहाल में जम्मू कश्मीर में सेना और आतंकियों के बीच एनकाउंटर की घटनाएं बढ़ी हैं।

कश्मीर पुलिस ने बताया कि मारा गया आतंकवादी अबरार कश्मीरी पंडिया संजय शर्मा की हत्या में शामिल था। जानकारी के लिए बता दें कि बीते 26 फरवरी को कश्मीर के संजय शर्मा की हत्या कर दी गई थी। जब वे अपनी पत्नी के साथ मार्केट जा रहे थे, उसी वक्त आतंकियों ने निशाना बनाया और हत्या कर दी। संजय शर्मा की टारगेट कीलिंग हुई थी। इससे पहले राजौरी में दो आतंकवादियों ने लोगों से पूछ-पूछकर दो हिंदुओं की हत्या कर दी थी और दो बच्चे भा लापता हो गए थे। जम्मू कश्मीर में लगातार हो रही टार्गेट कीलिंग के बाद भारतीय सुरक्षा बलों ने चुन-चुनकर आतंकियों को निशाना बनाना शुरू किया है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.