यूनिक समय, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दिल्ली में एक बार फिर से बड़ा राजनीतिक आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर स्पष्ट किया कि उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भारी मांग पर 'जंतर-मंतर' का सीजन-2 बहुत जल्द शुरू होने जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय वॉलंटियर्स सम्मेलन को रोकने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला है। 'हॉल मालिकों को मिली उल्टा लटकाने की धमकी' अभिजीत दीपके ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि दिल्ली में आयोजित होने वाली कार्यकर्ताओं की बैठक के लिए पार्टी काफी समय से हॉल की तलाश कर रही थी, लेकिन कई जगह ऊपर से दबाव होने का हवाला देकर बुकिंग देने से इनकार कर दिया गया। काफी कोशिशों के बाद एक हॉल बुक हुआ और उसका विधिवत भुगतान भी किया गया, जिसकी रसीद पार्टी के पास मौजूद है। दीपके का आरोप है कि बैठक के दिन सुबह ही हॉल के मालिकों को फोन पर धमकियां दी गईं। उनसे कहा गया कि यदि सीजेपी को कार्यक्रम करने दिया गया, तो उन्हें 'उल्टा लटका दिया जाएगा'। उन्होंने कहा कि यह पूरी साजिश भाजपा की है और उनके ये कदम दर्शाते हैं कि वे देश के युवाओं की एकजुटता से घबराए हुए हैं। दिल्ली पुलिस पर दागे तीखे सवाल इस पूरे घटनाक्रम पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने दिल्ली पुलिस की भूमिका और राजधानी की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। रांका ने पूछा कि जब कानूनी प्रक्रिया और भुगतान के तहत हॉल बुक किया गया था, तो इसे इस तरह कैसे रद्द कराया जा सकता है? उन्होंने सवाल किया कि क्या दिल्ली में कानून का राज पूरी तरह समाप्त हो गया है और क्या पुलिस केवल सत्तारूढ़ दल के हित में काम कर रही है। जंतर-मंतर सीजन-2 का हुआ शंखनाद सोशल मीडिया विशेष रूप से इंस्टाग्राम पर समर्थकों के लगातार आ रहे कमेंट्स का जिक्र करते हुए दीपके ने कहा कि लोग लंबे समय से 'जंतर-मंतर' के अगले चरण के बारे में पूछ रहे थे। उन्होंने कहा कि जो लोग सोचते हैं कि ऐसी हरकतों से सीजेपी के कार्यकर्ता डर जाएंगे, वे भारी गलतफहमी में हैं। पार्टी बहुत जल्द जंतर-मंतर पर अपने आंदोलन का दूसरा अध्याय शुरू करेगी और युवाओं की आवाज को पुरजोर तरीके से उठाएगी। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Haiwaan Teaser: सस्पेंस और खौफ से भरा ‘हैवान’ का टीजर रिलीज; सालों बाद पर्दे पर साथ लौटे अक्षय कुमार और सैफ अली खान ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]