Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

JEE एडवांस्ड 2025 का एडमिट कार्ड जारी; वेबसाइट से ऐसे करें डाउनलोड

by Tarun Bhardwaj • May 12, 2025
JEE एडवांस्ड एडमिट कार्ड

JEE एडवांस्ड 2025 का एडमिट कार्ड जारी; वेबसाइट से ऐसे करें डाउनलोड

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर ने आज 12 मई को JEE एडवांस्ड 2025 एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पंजीकृत छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना JEE एडवांस्ड 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

अगर JEE एडवांस्ड की वेबसाइट क्रैश हो जाती है, तो उम्मीदवार कुछ समय इंतजार करने के बाद वेबसाइट को फिर से रिफ्रेश कर सकते हैं। साथ ही JEE एडवांस्ड एडमिट कार्ड 2025 में दर्ज सभी विवरणों को अच्छी तरह से जांच लें। अगर उसमें कोई गलती है, तो जोनल अधिकारी से बात करके उसे सही करवा लें। JEE एडवांस्ड प्रवेश पत्र में गलती होने पर भी परीक्षा केंद्र में प्रवेश रोका जा सकता है।

IIT कानपुर 18 मई 2025 को JEE एडवांस्ड परीक्षा आयोजित करेगा। यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी, जिसमें पहला पेपर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा पेपर दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा।

जेईई एडवांस एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा:

  • जेईई एडवांस एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए जेईई एडवांस 2025 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि, पासवर्ड जैसी डिटेल्स डालें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • ऐसा करते ही आपकी स्क्रीन पर जेईई एडवांस हॉल टिकट 2025 डिस्प्ले हो जाएगा।
  • जेईई एडवांस एडमिट कार्ड 2025 में दर्ज डिटेल्स को अच्छी तरह से चेक करें और उसे डाउनलोड कर लें। इसके बाद उसके 2-3 प्रिंटआउट निकाल लें। अगर एक कॉपी छूट गई है तो आपके पास दूसरी कॉपी उपलब्ध होगी।
Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.