Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

झारखंड बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, इस बार लड़कियों ने मारी बाज़ी

by Arpita Singh • May 31, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 12वीं कक्षा के साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। इस साल छात्रों के लिए यह बेहद खास रहा, क्योंकि पिछले साल की तुलना में बोर्ड परिणामों में लगभग 7% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

कॉमर्स स्ट्रीम में शानदार प्रदर्शन

कॉमर्स स्ट्रीम में कुल 22,066 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 20,285 छात्र-छात्राएं पास हुए। कुल पास प्रतिशत 91.2% रहा। इनमें से 12,829 छात्रों को प्रथम श्रेणी, 7,234 को द्वितीय श्रेणी और 222 को तृतीय श्रेणी प्राप्त हुई।

साइंस स्ट्रीम में भी अच्छा परिणाम

साइंस स्ट्रीम में कुल 98,634 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें से 78,186 छात्र सफल रहे। इस स्ट्रीम में कुल पास प्रतिशत 79.26% रहा। इनमें से 58,732 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी, 19,383 ने द्वितीय श्रेणी और 63 ने तृतीय श्रेणी में सफलता पाई।

लड़कियों का बेहतर प्रदर्शन

  • इस वर्ष के परिणामों में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से कहीं बेहतर रहा।
  • साइंस स्ट्रीम में लड़कियों का पास प्रतिशत 80.53% रहा, जबकि लड़कों का केवल 48.43%।
  • कॉमर्स स्ट्रीम में 95% लड़कियां सफल रहीं, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 86% रहा।

जिलेवार टॉप प्रदर्शन

राज्य के कुछ जिलों में उल्लेखनीय सफलता दर्ज की गई है। टॉप 5 जिलों में रहे-

  • लातेहार – 100%
  • लोहरदगा – 98.69%
  • सिमडेगा – 98.04%
  • जामताड़ा – 97.72%
  • पाकुड़ – 96.29%

कैसे देखें अपना रिजल्ट

छात्र अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाकर चेक कर सकते हैं।

  • वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए 12वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट रख लें।

इस वर्ष झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट न केवल पास प्रतिशत में बेहतर रहा, बल्कि लड़कियों ने अपनी मेहनत से लड़कों को पीछे छोड़ते हुए प्रेरणादायक प्रदर्शन किया है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.