Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Jharkhand News: गुमला में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी; मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर, AK-56 समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद

by Tarun Bhardwaj • September 24, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। झारखंड के गुमला जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। घाघरा थाना क्षेत्र के लवादाग जंगल में झारखंड जगुआर और जिला पुलिस की एक संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़ में तीन कुख्यात माओवादी मारे गए। इस दौरान दो अन्य नक्सली भागने में कामयाब रहे।

पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं, जिसमें एक AK-56 राइफल, एक एसएलआर और एक इंसास राइफल शामिल है। इसके अलावा, कई मैगजीन और कारतूस भी जब्त किए गए हैं। गुमला के एसपी हरिश बिन जमा ने बताया कि मारे गए नक्सलियों में से एक की पहचान दिलीप लोहरा के रूप में हुई है, जो कई मामलों में वांछित था। बाकी दो की पहचान की जा रही है।

गुमला एसपी हरिश बिन जमा ने इसे झारखंड पुलिस के नक्सल विरोधी अभियान की एक बड़ी कामयाबी बताया। उन्होंने कहा कि इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है, और फरार हुए नक्सलियों को जल्द ही पकड़ा जाएगा।

इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत और राहत दोनों का माहौल है, क्योंकि माओवादी लंबे समय से लेवी वसूल रहे थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नक्सल समस्या को खत्म करने के लिए अभियान जारी रहेगा। यह पिछले एक महीने में दूसरी बड़ी सफलता है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि झारखंड सरकार और सुरक्षा एजेंसियां ​​नक्सली समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जंगल में सुरक्षा बलों का अभियान जारी रहेगा और जल्द ही इलाके से माओवादी गतिविधियों का पूरी तरह से सफाया कर दिया जाएगा।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें: Breaking News: यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने डोनल्ड ट्रंप के दावे को नकारा, कहा “भारत ज्यादातर हमारे पक्ष में है”

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.