Sun, Jun 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

जियो की इमरजेंसी डाटा लोन सेवा, बिना पेमेंट किए पांच बार कर सकेंगे रिचार्ज

by यूनिक समय • July 3, 2021
Advertisement
Ad

नई दिल्ली। जियो अपने ग्राहकों के अनुभव को बेहतर करने के लिए एक से बढ़कर एक सर्विसेज़ पेश करता है। जियो यूज़र्स पहले से ही बेहतर नेटवर्क और कनेक्टिविटी का इस्तेमाल कर रहे हैं, और अब जियो यूज़र्स के लिए एक और खास सर्विस लेकर आया है। कई यूज़र्स अपने डेली डेटा कोटा का बहुत तेज़ी से कंज्यूम करने में सक्षम होते हैं और शेष दिन के लिए हाई-स्पीड डेटा के बिना रह जाते हैं। Jio ये समझता है कि हर यूज़र तुरंत डेटा टॉप अप खरीदने की स्थिति में नहीं होते हैं, जिसकी कई वजह हो सकती है।

यही वजह है कि जियो ने ‘Emergency Data loan’ सेवा पेश की है, जिससे यूज़र्स को एक आसान और पावरफुल समाधान मिलेगा, और वह बिना रुकावट के हाई-स्पीड डेटा एक्सपीरिएंस पा सकेंगे।

जिन जियो यूज़र्स का हाई-स्पीड डेली डेटा कोटा खत्म हो जाता है, और वह तुरंत रिचार्ज नहीं करा सकते हैं, उन्हें इमरजेंसी डेटा लोन फैसिलिटी के तहत ‘Recharge Now and Pay Later’ की सुविधा मिलती है।

इस सुविधा के तहत प्रीपेड यूज़र्स को प्रत्येक 1GB के 5 Emergency डेटा लोन पैक्स (मूल्य 11 रुपये / पैक) तक उधार लेने की अनुमति मिलती है.

कैसे मिलेगी Emergency Loan सुविधा:-
सबसे पहले MyJio ऐप पर जाएं, और यहां पेज के टॉप लेफ्ट साइड पर ‘menu’ पर टैप करें।
हां मोबाइल सर्विसेज़ के अंदर ‘Emergency Data Loan’ को ओपेन करें।
इसके बाद इमरजेंसी डेटा लोन बैनर के लिए ‘Proceed’ पर क्लिक करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.