Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

दिल्ली संसद भवन के सामने खुद को आत्मदाह करने वाले जितेंद्र की मौत

by Tarun Bhardwaj • December 27, 2024
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। दिल्ली के संसद भवन के बाहर मंगलवार को पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगाने वाले जितेंद्र, जो बागपत से था, उसने बृहस्पतिवार को देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना का पता चलते ही पूरे जिले में पुलिस अलर्ट हो गई।

छपरौली में रहने वाले रविंद्र ने बताया कि उसके छोटे भाई जितेंद्र ने काफी साल पहले हुई घटनाओं में पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए अनुसूचित जाति जनजाति आयोग में भी शिकायत कर रखी थी। इसके बाद भी सुनवाई नहीं होने पर मंगलवार को जितेंद्र ने दिल्ली में नए संसद भवन के सामने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली।

इस बात का पता चलते ही जितेंद्र के पिता महीपाल अपने परिवार के सदस्यों के साथ दिल्ली अस्पताल चले गए। रविन्द्र ने बताया कि आग लगने से उसके भाई का अधिकांश शरीर जल चुका है और हालत चिंताजनक बनी हुई थी। बृहस्पतिवार देर रात दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जितेंद्र तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी मौत होने का पता चलते ही देर रात कस्बे के काफी लोग दिल्ली चले गए। उधर कस्बे में कई थानों की पुलिस तैनात कर दी गई।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.