Fri, Jul 3rd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Politics: राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के दो दिन बाद तमिलिसाई सुंदरराजन BJP में हुईं शामिल, जानिए इनके बारे में

by vaishali • March 20, 2024
तमिलिसाई सुंदरराजन

Politics: राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के दो दिन बाद तमिलिसाई सुंदरराजन BJP में हुईं शामिल, जानिए इनके बारे में

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने बुधवार को एक बार फिर भाजपा का हाथ थाम लिया है। उन्होंने दो दिन पहले ही अपने पद से इस्तीफा दिया था।

यह एक कठिन फैसला
सुंदरराजन ने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा, ‘मैं चुनाव लड़ना चाहती हूं और मैंने यह इच्छा अपनी पार्टी को भी बताई है। मैं खुश हूं कि मुझे एक बार फिर से सदस्यता कार्ड मिल गया है, जो मेरे पास है। यह सबसे खुशी का दिन है।

यह एक कठिन फैसला है और एक अच्छा निर्णय भी। राज्यपाल के रूप में मेरे पास कई सुविधाएं थीं, लेकिन मैंने इसे छोड़ दिया। मुझे इसका एक प्रतिशत भी दुख नहीं है। तमिलनाडु में निश्चित तौर पर कमल खिलेगा।

आलाकमान करेंगे निवार्चन क्षेत्र का फैसला
सुंदरराजन ने कहा, ‘मैं फिलहाल बहुत खुश हूं। मुझे नहीं लगता कि मैंने एक बहुत ही शानदार जीवन और एक संवैधानिक पद छोड़ा है क्योंकि मुझे लोगों की सेवा करना पसंद है। मैं हमारे प्रधानमंत्री की प्रशंसा करती हूं, जिस तरह से वह लोगों से जुड़ते हैं।

वैसे ही मैं भी लोगों से जुड़ना चाहती थी और लोगों की सीधे सेवा करना चाहती थी। मैंने यह बात सामने रखी और मैं उम्मीदवार बनूंगी। हालांकि, निर्वाचन क्षेत्र कौन सा होगा यह फैसला आलाकमान करेंगे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.