Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

कलियुग: एक भाई ने सगी बहन के साथ शादी कर पैदा किया ऐसा बच्चा, डॉक्टर भी हुए हैरान

by Raju Chaurasia • July 9, 2022
Advertisement
Ad

समाज में शादी को लेकर एक व्यवस्था बनाई गई हैं। लेकिन कुछ लोग आकर्षण में आकर इस व्यवस्था को धत्ता बता देते हैं। जिसका अंजाम आने वाले वक्त में बुरा होता है। उज्बेकिस्तान में कुछ ऐसा ही मामला सामने आया। यहां एक भाई ने अपनी ही बहन के साथ शादी रचा ली। लेकिन इसके बाद जो हुआ वो बेहद ही खतरनाक था।

इस कपल का जो बच्चा हुआ वो बहुत ही अजीबो-गरीब था। ‘मिरर’ की रिपोर्ट के मुताबिक वाकया उज्बेकिस्तान के डस्टिक प्रांत से जुड़ा है। यहां भाई-बहन ने शादी कर ली। इसके बाद लड़की ने अस्पताल में एक बेटे को जन्म दिया। जिसने भी बच्चे को पहली बार देखा वो डर गया। क्योंकि बच्चा बहुत ही अजीबो-गरीब था। उसके शरीर पर सांप जैसी धारियां थी। इसके साथ ही मछली की त्वचा जैसे स्पॉट भी दिख रहे थे। हालांकि इस बच्चे को बचाया नहीं जा सका। जन्म के कुछ देर बाद ही वो गुजर गया।

दरअसल, बच्चे को इश्थ्योसिस कॉग्नेशिया नाम की बीमारी थी। जो रेयर होती है। इस बीमारी में शरीर पर अजीबो-गरीब धब्बे बन जाते हैं। इतना ही नहीं वो चकत्ते की तरह लगातार निकलते रहते हैं। ऐसे बच्चे ज्यादा वक्त तक नहीं जी पाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो महिला की शादी पहले हो चुकी। उसका एक बच्चा भी है। जो बिल्कुल स्वस्थ्य है। पहले पति ने महिला को छोड़ दिया था। इसके बाद भाई ने अपनी ही बहन से शादी कर ली।

बताया जा रहा है कि इस तरह का मामला सामने आने पर उज्बेकिस्तान की सरकार ने चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा है कि परिवार में कोई शादी न करें। अगर ऐसा करना चाहते हैं तो वो पहले डॉक्टर से जाकर सलाह लें।

विदेश में ही नहीं बल्कि अपने देश में भी इस तरह के कई मामले सामने आए हैं, जहां बहन भाई ने शादी कर ली। बिहार के वैशाली में सगे चचेरे भाई से बहन ने मंदिर में शादी कर ली। लड़की का भाई के साथ करीब 3 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।वो तीन महीने की प्रेग्नेंट थी। यह खबर खूब सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

राजस्थान के सीकर में भी ऐसी घटना हुई। यहां एक लड़की अपने पति को छोड़कर सगे भाई के साथ विवाह रचा लिया।दोनों 5 साल तक यहां रहें, लेकिन जब मामला खुला तो महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इनका तीन साल का एक बेटा भी है।

विज्ञान और धर्म दोनों एक खून या गोत्र में शादी करने से मना करता है। इससे पैदा हुए बच्चे में दोष आ जाता है। उसे कई तरह की अजीबो-गरीब बीमारी हो सकती है। दरअसल, माता-पिता में सामान दोष होने पर बच्चे में उसके प्रभाव का गुण बढ़ सकता है। जिसकी वजह से बच्चे के घुटने में दर्द,माइग्रेन,एलर्जी और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.