Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Kannauj: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम

by vaishali • March 27, 2024

Kannauj: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूपी के कन्नौज में पेड़ पर युवक का शव लटका मिलने से हड़कंप मच गया। पिता की तहरीर पर अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

कन्नौज जिले के छिबरामऊ में बिना बताए घर से निकले युवक का शव बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में कैरदा रोड पर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पिता ने अज्ञात लोगों पर हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। टहलते समय ग्रामीणों ने कैरदा रोड के किनारे रामानंद दीक्षित के खेत में जंगली पेड़ से रस्सी के फंदे पर लटके एक युवक का शव देखा।

इसकी सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त ग्राम रंधीरपुर निवासी सनत कुमार दीक्षित (36) के रूप में की। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पिता रामसुधाकर दीक्षित ने बताया कि सनत कुमार मंगलवार की रात आठ बजे बिना कुछ बताए घर से निकल गया था। वापस न लौटने पर परिजनों ने इधर-उधर तलाश किया पर पता नहीं चला था।

फंदे पर लटके शव का एक पैर जमीन छू रहा था, जबकि दूसरा पैर पेड़ की डाल में फंसा हुआ था। शव की स्थिति देख पिता ने हत्या कर पेड़ से लटका देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.