Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर का टला अंतिम संस्कार, जाने क्या है वजह

by Arpita Singh • June 14, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के एक्स पति और जाने-माने बिजनेसमैन संजय कपूर का गुरुवार को इंग्लैंड में एक पोलो मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 53 वर्ष के थे। अब खबर सामने आई है कि उनके अंतिम संस्कार में देरी हो सकती है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय कपूर की अमेरिकी नागरिकता होने के कारण उनके पार्थिव शरीर को भारत लाने में कानूनी अड़चनें आ सकती हैं। संजय कपूर का निधन लंदन में हुआ, और अमेरिका की नागरिकता होने के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुछ लीगल प्रक्रियाएं पूरी करना आवश्यक हैं।

संजय कपूर के ससुर अशोक सचदेव ने जानकारी दी है कि अंतिम संस्कार दिल्ली में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया जारी है और आवश्यक दस्तावेजों के पूरे होने के बाद पार्थिव शरीर भारत लाया जाएगा।

संजय कपूर अपने पीछे पत्नी प्रिया सचदेव और बेटे अजारिया को छोड़ गए हैं। इसके अलावा, करिश्मा कपूर से उनकी एक बेटी समायरा और बेटा कियान भी हैं।

घटना के बारे में बताया गया है कि वह गार्ड्स पोलो क्लब में पोलो खेल रहे थे, जब उन्हें अचानक घुटन महसूस हुई। उन्होंने खेल बीच में रोकने की बात कही और मैदान से बाहर चले गए। तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। कुछ सूत्रों के अनुसार, खेल के दौरान संजय कपूर ने गलती से एक मधुमक्खी निगल ली थी, जिससे गले में डंक लगने की वजह से उन्हें कार्डिएक अरेस्ट हुआ।

वह “ऑरियस” नाम की पोलो टीम के मालिक थे और उस दिन वे होटल व्यवसायी जैसल सिंह की टीम “सुजान” के खिलाफ खेल रहे थे।

फिलहाल पूरा परिवार इस दुखद घड़ी में कानूनी प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार कर रहा है ताकि अंतिम संस्कार भारत में सम्पन्न किया जा सके।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.