Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Karnataka: 80 विधायकों ने डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने के लिए हाईकमान के सामने रखी अपील

by Tarun Bhardwaj • February 10, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। कर्नाटक की राजनीति में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर चल रही रस्साकशी अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिख रही है। एक तरफ जहां मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के समर्थक उन्हें पूरे कार्यकाल के लिए पद पर बने रहने की बात कह रहे हैं, वहीं उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) के खेमे ने अब खुलकर अपनी दावेदारी पेश कर दी है। कांग्रेस विधायक इकबाल हुसैन के ताजा बयान ने राज्य की राजनीति में भूचाल ला दिया है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि पार्टी के कम से कम 80-90 विधायकों ने डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग है।

दिल्ली दौरे ने बढ़ाईं सियासी अटकलें

इस बयानबाजी के बीच उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार अचानक दो दिनों के नई दिल्ली दौरे पर रवाना हो गए हैं। हालांकि, उन्होंने इस दौरे को ‘रूटीन’ बताते हुए कहा कि वह प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते आलाकमान से मिलने जा रहे हैं, लेकिन राजनीतिक विश्लेषक इसे ‘पावर शिफ्ट’ की तैयारी के रूप में देख रहे हैं।

विधायकों की मांग

कांग्रेस विधायक इकबाल हुसैन और एमएलसी चन्नाराज हट्टीहोली ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि डीके शिवकुमार ने पार्टी के लिए बहुत त्याग किया है और उन्हें इसी पांच साल के कार्यकाल के दौरान मुख्यमंत्री बनने का मौका मिलना चाहिए। हुसैन ने सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया पर भी निशाना साधा और कहा कि बार-बार अपने पिता के पक्ष में बयान देकर वे आलाकमान को असहज कर रहे हैं।

सिद्धारमैया बनाम शिवकुमार

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट नवंबर 2025 में तब शुरू हुई जब सरकार ने अपने ढाई साल का कार्यकाल पूरा किया। यतींद्र सिद्धारमैया का दावा है कि हाईकमान ने उनके पिता को पूरे 5 साल के लिए क्लीन चिट दे दी है। शिवकुमार के समर्थकों का मानना है कि सत्ता की साझेदारी (Power Sharing) के तहत अब कुर्सी बदलने का समय आ गया है। गृह मंत्री जी परमेश्वर भी इस दौड़ में खुद को एक गंभीर विकल्प के रूप में बनाए हुए हैं।

डीके शिवकुमार का सधा हुआ पलटवार

यतींद्र सिद्धारमैया के बयानों पर तंज कसते हुए डीके शिवकुमार ने कहा, “मैं उनकी बातों का सम्मान करता हूं। ऐसा लगता है जैसे वही हाईकमान के प्रमुख हों, तो आइए हम उन्हें उसी रूप में स्वीकार कर लें।” शिवकुमार का यह बयान दर्शाता है कि वे अब और इंतजार करने के मूड में नहीं हैं।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Ind Vs Pak: ICC के आगे झुका पाकिस्तान; 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के साथ मैच खेलने को हुआ राजी

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.