बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को यहां राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करने से ठीक पहले रोड शो किया। इस दौरान, सड़क के दोनों ओर खड़े होकर लोगों ने उनका स्वागत किया। वहीं, पीएम मोदी अपनी चलती कार के ‘रनिंग बोर्ड’ पर खड़े होकर भीड़ का अभिवादन स्वीकार करते हुए सबका धन्यवाद कियाइसके साथ ही लोग ‘मोदी, मोदी’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते हुए देखे गए।

इसी दौरान, भीड़ से निकलकर एक युवक पीएम की कार तक पहुंच गया और उन्हें माला पहनाने की कोशिश करने लगा, जिसे सुरक्षा में चूक माना जा रहा है। वहीं, कुछ जगहों पर लोगों ने उनके काफिले के धीरे-धीरे गुजरने पर फूलों की बारिश की। मालूम हो कि पीएम मोदी यहां स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर रेलवे खेल मैदान में राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करने आए हैं।