Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

कर्नाटक: कलबुर्गी में ट्रक और वैन की हुई टक्कर, 5 लोगों की मौत, 11 घायल

by Arpita Singh • April 5, 2025
कलबुर्गी में सड़क हादसा

कर्नाटक: कलबुर्गी में ट्रक और वैन की हुई टक्कर, 5 लोगों की मौत, 11 घायल

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक वैन ने सड़क पर खड़े ट्रक से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में पांच लोगों की जान चली गई और 11 अन्य लोग घायल हो गए। सभी मृतक बागलकोट जिले के निवासी थे।

घटना कलबुर्गी जिले के नेलोगी क्रॉस के पास सुबह लगभग 3:30 बजे हुई, जब वैन ने खड़ी लॉरी के पिछले हिस्से को टक्कर मारी। हादसे में मृतकों के नाम वाजिद, महबूबी, प्रियंका और महबूब थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को तत्काल कलबुर्गी के जीआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक ए. श्रीनिवासुलु अपने दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने नेलोगी थाना में इस दुर्घटना का मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना तब हुई, जब सभी लोग कलबुर्गी में स्थित ख्वाजा बंदे नवाज दरगाह की ओर जा रहे थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.