Thu, Sep 3rd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

कश्मीर: आतंकियों ने बैंक में घुसकर की मैनेजर की हत्या, राजस्थान के रहने वाले थे विजय कुमार

by Raju Chaurasia • June 2, 2022

कश्मीर: आतंकियों ने बैंक में घुसकर की मैनेजर की हत्या, राजस्थान के रहने वाले थे विजय कुमार

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में गुरुवार को आतंकियों ने एक बैंक मैनेजर की हत्या कर दी है। राजस्थान के विजय कुमार काम कर रहे थे तभी अपराधियों ने बैंक में घुसकर उन्हें गोली मार दी। बैंक में मौजूद लोगों ने आनन-फानन में विजय कुमार को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

विजय कुमार कुलगाम जिले के अरेह मोहनपोरा स्थित इलाकी देहाती बैंक में काम करते थे। वह राजस्थान के हनुमानगढ़ के रहने वाले थे। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

पिछले 48 घंटे में कश्मीर में टारगेट किलिंग की यह दूसरी घटना है, जिसमें हिंदूओं को निशाना बनाया गया है। कुलगाम में ही आतंकियों ने टीचर रजनी बाला की हत्या कर दी थी। रजनी बाला कुलगाम जिले के गोपालपोरा इलाके के एक स्कूल की शिक्षिका थी। वह अपने पति और बेटी के साथ जम्मू संभाग के सांबा में रहती थी।

बैंक मैनेजर की हत्या के बाद जम्मू में हिंदू समुदाय के सरकारी कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। टारगेट किलिंग की घटनाएं बढ़ने से जम्मू- कश्मीर में काम कर रहे हिंदू अल्पसंख्यकों में डर बढ़ गया है। ये लोग सुरक्षा के इंतजाम और तबादले की मांग कर रहे हैं।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.