Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मोबाइल फोन आधा घंटा रखें बंद, दिमाग पर नहीं पड़ेगा बुरा प्रभाव

by यूनिक समय • February 12, 2023
Advertisement
Ad

आज मोबाइल हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गए हैं. हम मोबाइल की मदद से अपने ढेर सारे काम घर बैठे-बैठे कर लेते हैं. बैंकिग से लेकर गेमिंग तक आज हम घंटों मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं. आज मोबाइल की जरूरत इतनी ज्यादा हो गई है कि कोई भी शख्स अपने फोन को बंद रखना नहीं चाहता है. लोग बार बार मोबाइल में नोटिफिकेशन को देखते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे आपके फोन पर बुरा प्रभाव पड़ता है और यह जल्दी खराब भी हो जाता है. इसके अलावा फोन ज्यादा इस्तेमाल करने से आपकी हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ता है.

एक सर्वे में के मुताबकि अगर आप दिन आधे घंटे के लिए अपने स्मार्टफोन स्विच ऑफ कर दें. तो इसके कई फायदे होते हैं. स्मार्टफोन को लगातार इस्तेमाल करने से आपके दिमाग पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है. अगर आप कुछ समय के लिए अपने स्मार्टफोन को बंद कर दें, तो आपके दिमाग को आराम मिलेगा.

साथ ही फोन की बैटरी भी कम खर्च होगी. साथ ही फोन कम यूज करने से फोन गर्म होने की समस्या भी नहीं होगी. स्मार्टफोन को लगातार यूज करने से इसमें Overheating की समस्या होने लगती है, जिसका सीधा सीधा प्रभाव मोबाइल के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों पर पड़ता है.

ऐसे में अगर आप अपने फोन आधे घंटे के लिए बंद कर दें, तो ओवर हीटिंग की दिक्कत खत्म हो जाएगी और ओवर हीटिंग के कारण बैटरी में होने वाले विस्फोट का खतरा भी नहीं रहेगा.

मोबाइल को प्रतिदिन आधा घंटा बंद करने से फोन की बैटरी लाइफ भी बढ़ जाती है. इसके अलावा अपने स्मार्टफोन को समय-समय पर रिबूट करते रहना चाहिए ऐसा करने से सभी अपडेट फीचर सही प्रकार से काम करते रहते हैं. इसके अलावा अगर आपको फोन में ओवरहीटिंग होने लगे , तो सबसे पहले फोन को ऑफ कर दें.

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.