Thu, Jul 2nd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

तीसरी लहर की दस्तक: इस प्रदेश में तीन दिनों में 700 से ज्यादा केस, बच्चे भी हो रहे संक्रमित

by Raju Chaurasia • August 7, 2021

तीसरी लहर की दस्तक: इस प्रदेश में तीन दिनों में 700 से ज्यादा केस, बच्चे भी हो रहे संक्रमित

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले अब बढ़ने लगे हैं। प्रदेश तीसरी लहर की आहट से इंकार नहीं किया जा सकता है। बीते तीन दिन में सूबे में 700 से ज्यादा केस रिपोर्ट हुए हैं। मंडी जिले में सबसे अधिक एक्टिव केस हैं. शुक्रवार को प्रदेश में 256 कोरोना केस रिपोर्ट हुए हैं, जबकि दो मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में 37 बच्चों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें मंडी जिले के 10, कांगड़ा आठ, शिमला के रोहड़ू में 10 बच्चे, बिलासपुर पांच, हमीरपुर तीन, ऊना और चंबा में दो-दो बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. कोरोना अब डेढ़ से लेकर 18 साल तक के बच्चों को अपनी गिरफ्त में ले रहा है।

हिमाचल में कोरोना संक्रमण के मामले कई जिलों से सामने आए हैं. चंबा 68, मंडी 60, शिमला 52, कांगड़ा 43, हमीरपुर 24, बिलासपुर 18, लाहौल-स्पीति 10, ऊना आठ, जबकि कुल्लू व सोलन में पांच-पांच और किन्नौर में चार नए मामले आए हैं। कांगड़ा और मंडी में एक-एक संक्रमित महिला की मौत हुई है. बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 137 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 207344 पहुंच गया है. इनमें से 202060 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामले 1727 हो गए हैं. अब तक 3517 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 13940 सैंपल लिए गए।

वहीं, हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज और अस्पताल आईजीएमसी शिमला के एमएस डॉक्टर जनक राज ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में गत दो सप्ताह में कोरोना के एक्टिव मरीज़ों की संख्या तेईस जुलाई को 829 से बढ़कर छह अगस्त को 1727 तक जा पहुँची है। इसके आँकलन से पता चलता कि प्रतिदिन मरीज़ों की संख्या में 100 से अधिक की बढ़ोतरी हो रही है। इसका मतलब है कि तीसरी लहर की शुरुआत हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि आकड़ों के अनुसार राज्य में लगभग 55 लाख 23 हजार पात्र लोग है, जिनका कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण किया जाना है। उन्होंने कहा कि निर्धारित लक्ष्य के दृष्टिगत राज्य में अब तक 38,90,475 लोगों को केाविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक लगाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्य में 13,10,577 लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी खुराक भी दी गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक कुल 52,01,052 डोज कोविड-19 वैक्सीन की लगाई जा चुकी है। वहीं, अब टूरिस्ट के लिए हिमाचल में एंट्री से पहले कोविड नेगेटिव रिपोर्ट लानी होगी। या फिर उन्हें वैक्सीनेशन के दोनों डोज लगे होने चाहिए।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.